फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man try to kidnap a girl.

मासूम को करना चाहा किडनैप, लोगों ने देखा तो मच गया कोहराम

Thu, 11 Feb 2016 06:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Thu, 11 Feb 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
man try to kidnap a girl.

ट्यूशन पढ़कर लौट रही पांचवीं कक्षा की छात्रा को एक युवक ने अगवा करने का प्रयास किया। शोर-शराबा होने पर लोगों ने युवक को पकड़कर जमकर पिटाई की और आधे घंटे तक कमरे में बंधक बनाए रखा।

विज्ञापन


बुधवार को सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को लोगों के कब्जे से छुड़ाकर ट्रांजिट कैंप थाने ले आई। भीड़ ने आरोपी को सौंपने की मांग को लेकर थाने में घुसने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए परिजन और जनप्रतिनिधियों को छोड़कर किसी को अंदर नहीं आने दिया।
विज्ञापन


छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आरोपी ने पूर्व में भी एक अन्य छात्रा की भी अपहरण की कोशिश की थी। युवक हाल निवासी बिलासपुर और मूलरूप से मिलक रामपुर का रहने वाला है। ट्रांजिट कैंप के एच ब्लॉक में रहने वाले शिवेंद्र नाथ नंदी की पुत्री शिवली (12) पांचवी कक्षा की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवेंद्र संजयनगर खेड़ा में सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। बुधवार की शाम शिवली रोजाना की तरह जगतपुरा में ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। रास्ते में एक अनजान युवक ने उसे रोक लिया और पापा के सामान मंगाने की बात कहकर अपने साथ ले जाने लगा।

दोनों पैदल अटरिया पुल के पास पहुंचे ही थे कि शिवली की सहपाठी के मामा जगतपुरा के हरीश मलिक ने शिवली को रोककर युवक के साथ जाने का कारण पूछा। इस पर शिवली ने युवक सामान मंगाने की बात बताई। युवक पूछताछ की तो वह हड़बड़ाकर भागने लगा।

हरीश ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। शोर-शराबा होने पर एकत्र भीड़ ने छात्रा को अगवा करने का आरोप लगाते हुए उसकी जमकर पिटाई कर कपड़े भी फाड़ डाले। लोग ई-रिक्शा में बैठाकर युवक को छात्रा के घर ले गए और आधे घंटे तक बंधक बनाने के बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस घर के बाहर खड़ी भीड़ से किसी तरह युवक को बचाकर थाने ले आई और हवालात में डाल दिया। आक्रोशित भीड़ ने चौकी में घुसने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने गेट पर ही रोक दिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम सुनील रस्तोगी निवासी शारदा कालोनी बिलासपुर और मूलरूप से ग्राम करमचा थाना मिलक रामपुर का निवासी बताया।

उसने कहा कि टेलरिंग का काम करता है। वह छात्रा से पता पूछ रहा था। इधर एसआई डीआर टम्टा ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

दो लाख के कैंसिल चेक बरामद

man try to kidnap a girl.

छात्रा को अगवा करने का प्रयास करने वाले सुनील के पास यूपी की गौतमबुद्धनगर स्थित यूको बैंक के दो लाख रुपये का कैंसिल चेक बरामद हुआ है। जिसमें किसी शक्ति नाम के व्यक्ति के दस्तखत हैं।

इसके अलावा एक डायरी मिली है, जिसमें कुछ लोगों के नाम लिखे हैं। लोगों का आरोप था कि डायरी में एक नाम किसी राजकुमार का था, जो कुछ समय पहले लापता हुआ था।

एक और छात्रा को अगवा करने का प्रयास किया था
भीड़ के हत्थे चढ़े युवक ने पूर्व में एक और छात्रा को भी अगवा करने की कोशिश की थी। लेकिन बच्ची को कुछ महिलाओं के पहचानने के बाद युवक उसे छोड़कर भाग गया था।

जगतपुरा निवासी छात्रा ने परिजनों के साथ थाने में पहुंचकर युवक को पहचान लिया। उसने बताया कि बीते 31 जनवरी को युवक ने उसके पापा के सामान मंगाने की बात कहकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की थी।

पुलिस नहीं पहुंचती तो भीड़ मार डालती
छात्रा के अगवा करने की कोशिश की सूचना वार्ड नंबर एक में आग की तरह आग की तरह फैल गई। घटनास्थल के साथ ही ई- रिक्शा में लाते समय आरोपी की भीड़ में खूब पिटाई की। जब आरोपी को छात्रा के घर में बंधक बनाया गया तो बाहर काफी संख्या में भीड़ जमा थी।

करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी आरोपी को बाहर लाए तो भीड़ ने फिर मारपीट शुरू कर दी। पुलिसकर्मी भीड़ से बचाकर आरोपी को करीब पचास मीटर तब पैदल दौड़ाते हुए लाए और चिल्लाते हुए भीड़ भी पीछे-पीछे दौड़ने लगी। बाद में पुलिसकर्मी बमुश्किल युवक को बाइक में बैठाकर थाने ले आए। थाने के बाहर भी लोगों ने खूब हंगामा काटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed