फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man stabbed by knife, dead.

मामूली विवाद में चाकू से गोदकर उतार दिया मौत के घाट

Sun, 18 Oct 2015 03:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 18 Oct 2015 03:14 AM IST
विज्ञापन
man stabbed by knife, dead.
हरिद्वार के पथरी क्षेत्र के गांव धनपुरा में शनिवार को मामूली विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया और कुछ ही देर में हत्यारोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन


गांव में सांप्रदायिक तनाव के मद्देनजर पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया। पूरे गांव में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने कई घंटे गांव में कैंप किया। देर शाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मृतक के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन


पेशे से बढ़ई दीपक का अपने पड़ोसी हलवाई साजिद उर्फ काला से किसी बात पर विवाद चल रहा था। शनिवार दोपहर करीब बारह बजे जब साजिद घर से निकलकर मस्जिद चौक पर पहुंचा तभी वहां पहुंचे दीपक ने चाकू से साजिद पर हमला बोल दिया। लहूलुहान साजिद की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए जबकि दीपक मौके से फरार हो गया। इधर, ग्रामीण गंभीर अवस्था में साजिद 32 वर्ष को लेकर अस्पताल की तरफ दौड़े लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गांव को छावनी में कर दिया तब्दील

man stabbed by knife, dead.

घटना की सूचना मिलने पर एसओ पथरी चंद्रभान सिंह तुरंत मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के चलते पूरे गांव में जिले भर से पुलिस फोर्स एवं पीएसी तैनात कर दी गई।

एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर, एसपी देहात परमेंद्र डोबाल समेत आला पुलिस अफसर गांव में पहुंच गए। इससे पहले कि मामला तूल पकड़ पाता पुलिस ने हत्यारोपी दीपक को हिरासत में ले लिया, फिर उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

उधर, पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर आनन फानन में साजिद के शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस सुरक्षा के बीच ही साजिद के शव को गांव ले जाया गया, फिर कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया। एसपी देहात परमेंद्र डोबाल ने बताया कि पानी की निकासी को लेकर विवाद चला आ रहा था, उसी के चलते घटना हुई है। आरोपी दीपक पुत्र प्रेमचंद्र की गिरफ्तारी कर ली गई है। गांव में एक कंपनी पीएसी एवं पुलिस फोर्स तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed