{"_id":"5756c89d4f1c1bee5a9c520b","slug":"man-molesting-girl-at-her-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर मां को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर मां को पीटा
ब्यूरो / अमर उजाला, झबरेड़ा
Updated Tue, 07 Jun 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
representative graphic
हरिद्वार जिले के झबरेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ का प्रयास किया।
विज्ञापन
युवती की मां ने जब इस बात का विरोध किया तो युवक ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने मामले की तहरीर झबरेड़ा थाने में दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में युवती के परिजनों ने कहा है कि गांव का ही एक युवक मंगलवार को उनके घर में घुस आया। घर में उस समय युवती और उसकी मां अकेली थी। युवक ने युवती से छेड़ख़ानी की कोशिश की तो उसने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
इस पर उसकी मां भी आ गई। मां ने युवक का विरोध किया तो युवक ने युवती की मां की ही पिटाई कर डाली। मारपीट करने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन