फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man killed women in kashipur

बच्चों के आपसी झगड़े में शैतान बना जेठ, उड़ा दी बहू की गर्दन

Mon, 30 Sep 2013 11:54 PM IST
अमर उजाला, काशीपुर
अमर उजाला, काशीपुर Updated Mon, 30 Sep 2013 11:54 PM IST
विज्ञापन
man killed women in kashipur

माता-पिता की नासमझी से छोटे बच्चों का झगड़ा किस कदर जनलेवा हो सकता है इसकी एक बानगी सोमवार को बरखेड़ा पांडे गांव में देखने को मिली।

विज्ञापन


यहां एक व्यक्ति ने बच्चों के झगड़े में अपने ही छोटे भाई की पत्नी की पिटाई के बाद गला रेतकर हत्या कर दी। महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पढें, आपदा प्रभावित क्षेत्रों से हो रही पीड़ित विधवाओं की तस्करी!
विज्ञापन
विज्ञापन


पति गंगोलीहाट इंटर कॉलेज में प्रवक्ता
मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के जेठ और जेठानी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार बरखेड़ा पांडे गांव में अनीता (27) अपने दो बच्चों और भाई राजेश के साथ रहती थी।

उसका पति शिव किशोर गंगोलीहाट इंटर कॉलेज में प्रवक्ता है। बताया जाता है कि सोमवार सुबह बच्चों के विवाद को लेकर पड़ोस में ही रहने वाले जेठ छत्रपाल से अनीता की कहासुनी हो गई। इस पर छत्रपाल ने अनीता को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया।

पढें, बीएस सिद्घू होंगे उत्तराखंड के नए डीजीपी

जान बचाते हुए अनीता छत की तरफ भागी और पहली मंजिल से कूद गई। जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। छत्रपाल डरकर मौके से भाग गया। ग्रामीणों के मुताबिक थोड़ी देर बाद छत्रपाल यह सोचकर वापस लौटा की कहीं अनीता पुलिस में रिपोर्ट न कर दे।


धारदार हथियार से हमला कर की हत्या
इसके बाद छत्रपाल ने चारपाई पर बैठी अनीता के गले पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी और पत्नी और दो बच्चों के साथ फरार हो गया। सूचना पर कोतवाल डीसी ढौंडियाल, पैगा चौकी इंचार्ज नासिर हुसैन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

एसएसआई धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के पिता तोड़ी सिंह की शिकायत पर जेठ छत्रपाल और जेठानी किरण के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है।

पढें, विवादों में भी रहें हैं पुलिस के नए 'मुखिया'


मासूमों को नहीं मां की मौत की जानकारी
पडोसियों के अनुसार अनीता के दो मासूम बच्चे सात वर्षीय उज्ज्वल और चार वर्षीय प्रेरणा हैं। दोनों मासूम मां की मौत से अनजान हैं। दोनों बच्चे उनसे अपनी मां के वापस आने के बारे में पूछ रहे हैं। यह बात बताते हुए पड़ोसियों की आंखें भर आईं।

हत्यारोपी मजदूरी कर पालता है परिवार
मृतका अनीता के पति शिव किशोर पांच भाई हैं। जिसमें शिव किशोर सबसे छोटा है। छत्रपाल चौथे नंबर का है। छत्रपाल मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करता है। उसकी ससुराल काशीपुर के ग्राम खड़कपुर में है। ग्रामीणों के बताने पर पुलिस ने खड़कपुर में भी उसकी गिरफ्तारी को दबिश दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed