फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man killed his wife

मूसली से पत्नी का सिर कूचा, तड़पा-तड़पा कर मारा

Thu, 11 Sep 2014 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 11 Sep 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
man killed his wife

हरिद्वार के कनखल में शक पर एक लकवा ग्रस्त पति ने सो रही पत्नी पर इमामदस्ते की मूसली से पीटकर हत्या कर दी। रातभर हत्यारोपी पति खून से लथपथ शव के पास बैठा रहा। सुबह होने पर उसने खुद ही घटना से परिजनों को अवगत कराया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से मूसली बरामद कर हत्यारोपी को गिरफ्तार किया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

बृहस्पतिवार सुबह छह बजे 108 कंट्रोल रूम से कनखल पुलिस को सूचना मिली कि कनखल के मोहल्ला आचार्यान लालकुआं निवासी नीलम (42) पत्नी उमेश भारद्वाज की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है।
विज्ञापन


एसओ रितेश शाह, एसआई भावना कैंथोला घटनास्थल पर पहुंचे। बिस्तर पर महिला का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। माथा बुरी तरह पिचका हुआ था। पूछताछ में पति ने पूरी कहानी उगल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि आरोपी पति, पत्नी के चाल-चलन पर शक करता था। इसी वजह से उसने इमामदस्ते की मूसली पत्नी का माथा कूचकर उसे मार डाला। घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त मूसली बरामद कर ली है। आरोपी पति दस साल से लकवे से ग्रस्त है और हरकी पैड़ी में उसकी पुश्तैनी गददी है।

'समझाने पर भी वह क्यों नहीं मानी'

man killed his wife

शरीर से लाचार पति उमेश भारद्वाज के जेहन में क्रोध की ज्वाला चार दिनों से धधक रही थी। बुधवार को मौका मिलते ही उसने पत्नी के खून से अपने हाथ रंग कर भड़ास निकाल ली लेकिन उसे पत्नी की हत्या का रत्ती भर भी अफसोस नहीं है।

पत्नी पर शक की वजह से गुस्से में उबल रहे उमेश के जुबां पर एक ही बात बार-बार आ रही थी क‌ि 'लाख समझाने पर भी वह क्यों नहीं मानी।'

कनखल थाने की हवालात में मौजूद उमेश भारद्वाज (पति) ने बेबाकी से हत्या का खुलासा किया। बकौल पति उसकी पत्नी का चाल-चलन ठीक नहीं था। वह शरीर से लाचार था। समाज के लोग भी पत्नी को लेकर उस पर छींटाकशी करते रहते थे।

पति की मानें तो अक्सर वह पत्नी को समझाता था कि घर से बाहर कम निकलना चाहिए लेकिन पत्नी समझने के बजाय उसी से लड़-झगड़ बैठती थी। उसकी बातों को भी तवज्जो नहीं देती थी।

उमेश ने बताया कि चार दिन से वह पत्नी की हर गतिविधि पर निगाह रखे हुए था। वह उसे मौत की नींद सुलाने का मौका ढूंढ रहा था। बुधवार रात 11 बजे पत्नी की आंख लगते ही उसने उसके माथे पर मूसली से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे पहले पत्नी चिल्लाती उसने तुरंत उसका मुंह तकिये से दबा दिया। उसके दम तोड़ने पर उसे शांति मिली।

रात भर लाश के आसपास मंडराता रहा

man killed his wife

हरिद्वार। इसे दरिंदगी की पराकाष्ठा ही कहेंगे कि जीवन संगिनी तड़पती रही लेकिन पति का कलेजा नहीं पसीजा। वह पत्नी को अपनी आंखों के सामने तड़पते देखता रहा।

एक हाथ-पैर से लाचार पति ने प्रहार इतने गुस्से से किए गए थे कि महिला के माथे की हड्डियां भी चकनाचूर हो गई थी। दिमाग बुरी तरह पिचका गया था। बकौल पुलिस, रातभर आरोपी पत्नी के शव के आसपास मंडराता रहा। लेकिन उसे कुछ नहीं सूझ रहा था।

उसने एक चक्कर मोहल्ले का भी काटा था लेकिन किसी को बिना कुछ बताए फिर लौट आया और शव के पास बैठ गया। सुबह होने पर परिजनों और रिश्तेदारों को घटना की सूचना दी। पुलिस मान रही है कि पति की मानसिक हालत भी ठीक नहीं है। वह एक ही बात को दस-दस बार दोहरा रहा है।

बृहस्पतिवार शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि महिला की हत्या रात करीब 11 बजे के आस-पास की गई है। थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि हत्यारोपी पति की शर्ट पर पत्नी के खून के छींटे साफ दिखाई दे रहे थे। लेकिन उसके चेहरे पर शिकन नहीं थी न उसे पत्नी की हत्या का मलाल था।

तीन बच्चों का पिता है उमेश

man killed his wife

हत्यारोपी उमेश भारद्वाज के तीन बच्चे हैं। करीब 25 वर्ष पूर्व उसकी लक्सर निवासी नीलम से शादी हुई थी। दस वर्ष पहले लकवाग्रस्त होने पर उसे ट्रेवल का व्यवसाय छोड़ना पड़ा तब से उमेश अधिकतर समय घर में बीतता था। आरोपी की बड़ी बेटी आशा की शादी श्यामपुर क्षेत्र में हुई है और छोटी बेटी 12वीं एवं बेटा नौंवी में पड़ता है।

चाचा-चाची को दी घटना की सूचना
पत्नी को मौत की नींद सुला देने वाले पति ने घटना की सूचना पहली मंजिल पर रह रहे चाचा-चाची को दी। उस समय उसका बेटा-बेटी भी पहली मंजिल पर ही अपने कमरे में सोए हुए थे। परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाना चाहा लेकिन तब तक घर में पुलिस पहुंच चुकी थी और नीलम दम तोड़ चुकी थी।

पहुंचता रहा पंडा समाज
हरिद्वार। हत्यारोपी पति के पंडा समाज से ताल्लुक रखने के कारण बड़ी संख्या में समाज के लोग थाने में पहुंचते रहे। आरोपी से मुलाकात कर हर कोई उसे कोसते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed