{"_id":"55f9d8b1f5fdbaef26ac56329dca694e","slug":"man-killed-his-uncle-for-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के पैसे नहीं दिए तो चाचा का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के पैसे नहीं दिए तो चाचा का कत्ल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 24 Jan 2014 02:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीने के लिए चाचा ने रुपए नहीं दिए तो भतीजे ने पीट-पीटकर उनकी हत्या कर डाली। मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि जबकि सास और ससुर अभी फरार बताए जा रहे हैं। मामले में मकान पर कब्जे की कोशिश की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन
खुड़बुड़ा के रहने वाले शमी सिंह (50) अपने भाई मानक सिंह के साथ खुड़बुड़ा, झंडा तालाब स्थित घर में रहते थे। उनके भाई जबर की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। जबर का बेटा अवरिंदर उर्फ डॉली कुछ दूरी पर ही रहता है।
विज्ञापन
मकान पर चाहता था कब्जा
कुछ समय पहले एक भाई जबर सिंह की मौत हो गई थी। इसके बाद शम्मी और दूसरा भाई मानक सिंह दोंनो साथ रहते हैं। शम्मी का भतीजा डॉली सिंह पुत्र जबर सिंह के साथ झंडा तलाब वाले मकान में कब्जा करना चाहता था।
विज्ञापन
इसके चलते वह कई बार शराब पीकर दोनों चाचाओं की जमकर पिटाई कर चुका था। बुधवार को मानक सिंह की विवाहित बेटी भी तलाब स्थित घर आई हुई थी। इसी दौरान डॉली और उसके डोईवाला में रहने वाले सास-ससुर भी वहां पर पहुंच गए।
शराब पीने के लिए मांगे पैसे
आरोप है कि तीनों ने चाचा मानक सिंह से शराब पीने के लिए रुपये वसूले। इस दौरान उन्होंने मानक सिंह की जमकर पिटाई भी की।
रुपये देने के बाद भी जब उसके साथ मारपीट नहीं रुकी तो वह और बेटी दोनों घर से भाग गए। बेटी को उसने ससुराल भेज दिया जबकि खुद पड़ोस के खंडहर में छुप गया।
रात भर पीटता रहा
कुछ देर बाद दूसरा चाचा शम्मी और उसकी बेटी शिवानी घर पहुंची। इस बार फिर डॉली ने उससे रुपये मांगे। रुपये न देने पर डॉली और उसके सास-ससुर ने चाचा और उसकी बेटी संग पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से बचने के लिए शिवानी पड़ोस के घर में जा छुपी।
उधर, डाली शम्मी को रात भर पीटता रहा। सुबह पीटकर सभी घर से चले गए। उनके चले जाने के बाद शिवानी घर पहुंची तो देखा कि उसका पिता शमी खून से लथपथ जमीन पर बेहोश पड़ा हुआ है। उसे डाक्टरों के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
आरोपी गिरफ्तार
सूचना पर सीओ सिटी हरीश चंद्र सती मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डाली को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी ने बताया अन्य की गिरफ्तारी भी जल्द ही हो जाएगी। उन्होंने बताया डाली तलाब स्थित घर को भी कब्जाना चाहता था।