ऋषिकेश घुमाने लाकर प्रेमिका का घोट दिया गला, जंगल में फेंकी लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश की लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को जिला करनाल, कुंजपुरा थाने के एसआई रामकृष्ण के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस एक युवक को लेकर थाने पहुंची।
बताया कि ग्राम चोराखालसा, थाना कुंजपुरा, दयानंद कॉलोनी, मॉडल टाउन करनाल से गीता (35) पुत्री महिपाल सिंह पिछले डेढ़ महीने से लापता है। मामले में पिता ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
घुमाने के बहाने लाकर घोट दिया गला
जांच पड़ताल में पता चला कि युवती का गांव के ही दिनेश पुत्र रामपाल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो उसे घुमाने नीलकंठ लाया था। संदेह होने पर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में उसने बताया कि गीता की गला घोटकर हत्या कर दी और शव नीलकंठ पैदल मार्ग पर मौनी बाबा की गुफा के पास जंगल में फेंक दिया।
लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी निरीक्षक महेश्वर प्रसाद पुर्वाल ने बताया कि देर शाम हत्यारोपी की निशानदेही पर जंगल से नरकंकाल हालत में युवती का शव बरामद किया। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।