धारदार हथियार से काट दिया पत्नी का गला, फिर खुद का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जिले के नन्हेंड़ा अनंतपुर गांव में शुक्रवार की शाम एक शराबी पति ने धारदार हथियार से पहले पत्नी का गाल काट दिया फिर अपने गले पर वार कर लिया। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
घटनाक्रम के अनुसार नन्हेड़ा अनंतपुर निवासी अलीशेर की शादी डाडा जलालपुर निवासी इमराना से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। किसी बात को लेकर पिछले दो माह से पति-पत्नी में अनबन चल रही थी। पुलिस के अनुसार अलीशेर पेशे से ड्राइवर है और शराब पीने का आदी है। इसको लेकर भी दोनों का अक्सर झगड़ा हुआ करता था।
नाराज होकर दो माह पहले इमराना अपने मायके चली गई थी। काफी प्रयास के बावजूद चार दिन पहले ही इमराना का पति अलीशेर उसे वापस घर लाया था। पर दोनों का विवाद कम नहीं हुआ।
शराब की लत को लेकर होता था झगड़ा
शुक्रवार की शाम दोनों में किसी बात को लेकर फिर विवाद हुआ और अलीशेर ने धारदार हथियार से पहले पत्नी का गला काट दिया। फिर अपने गले पर भी वार कर लिया। इससे मौके पर ही इमराना (28) की मौत हो गई, जबकि अलीशेर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
चीख पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल अलीशेर को अस्पताल भिजवाया गया, जहां से चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सूचना पर पहुंचे एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल ने मौका मुआयना कर लोगों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी की ओर से मामले में तहरीर नहीं दी गई है।