{"_id":"7128b6839f59863411c469c66b877a46","slug":"man-cheated-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद भी दुल्हन को 'दूल्हे' की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के बाद भी दुल्हन को 'दूल्हे' की तलाश
अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 10 Jan 2014 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रुड़की जिले के ढंडेरा गांव निवासी एक युवक शादी के एक माह बाद ही अपनी पत्नी को गच्चा देकर फरार हो गया। आरोप है कि वह दहेज का सामान और 40 हजार के जेवरात भी साथ ले गया। पीड़ित पत्नी ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
यूपी के रायबरेली निवासी वर्षा भगवानपुर थानाक्षेत्र के रायपुर की हाल निवासी है। उसके पिता रायपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करते है।
जुलाई में हुई थी शादी
पिछले साल जुलाई माह में उसके पिता ने उसकी शादी ढंडेरा में किराए का मकान लेकर रह रहे एक युवक से की थी। युवक भी भगवानपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था।
विज्ञापन
दहेज का सामान भी ले गया
आरोप है कि शादी के एक माह बाद ही वह पत्नी को धोखा देकर फरार हो गया। वर्षा का आरोप है कि वह अपने साथ दहेज का सामान और करीब 40 हजार के जेवरात भी साथ ले गया।
विज्ञापन
महिला और उसके परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने अब कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।