फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man cheated a lady

भूटान की महिला को बहलाकर ले आया और...

Thu, 04 Sep 2014 09:43 PM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 09:43 PM IST
विज्ञापन
man cheated a lady

हरिद्वार दर्शन, पूजन और गंगास्नान के लिए आई भूटान की एक महिला को एक युवक बहला-फुसलाकर कोटद्वार ले आया। स्थानीय लोगों को संदेह होने पर युवक से पूछताछ की गई तो वह फरार हो गया।

विज्ञापन


लोगों ने उसे बाजार पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस उसे भूटान भेजने की तैयारी कर रही है।

दर्शन करने आई थी हरिद्वार
महिला टूटीफूटी हिंदी और अंग्रेजी बोल रही है। उसकी बातों के आधार पर यह निष्कर्ष निकला कि वह भूटान से हरिद्वार दर्शन पूजन के लिए आई थी। पैसा खत्म होने के कारण वहां भटक रही थी कि इस बीच एक युवक उसे बहला-फुसलाकर कोटद्वार ले आया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को देवीरोड पर दोनों को घूमते हुए देखा गया तो स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। लोगों के पूछताछ करने पर युवक फरार हो गया। महिला को लोगों ने बाजार चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम भी नहीं बता पा रही
पुलिस ने बताया महिला मूल रूप से भूटान की रहने वाली है। उसकी शादी पश्चिम बंगाल में हुई है। पति बीमार होने के कारण वह हरिद्वार पूजा के लिए आई थी। महिला अपना नाम भी स्पष्ट नहीं बता पा रही है।


बताया कि उसे गोहाटी एक्सप्रेस में बिठा दें तो वह खुद ही घर चली जाएगी। चौकी प्रभारी विकास भारद्वाज ने बताया कि महिला को उसके घर भेजने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed