{"_id":"15847b224c8fd2aa205eb00786c91a85","slug":"man-burnt-himself-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से हुआ विवाद, पेट्रोल डालकर लगा ली आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से हुआ विवाद, पेट्रोल डालकर लगा ली आग
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Sat, 28 Feb 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के सीमावर्ती यूपी क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को पत्नी से विवाद होने पर एक युवक ने पेट्रोल छिड़कर खुद को आग लगा ली। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आस-पास के लोगों और परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई, और उसे संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया।
चल रहा उपचार
मिली जानकारी के अनुसार मोहित (29) निवासी गमाड़ी, सिवारा जिला बिजनौर यूपी का शनिवार को दिन में अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने पर उसने खुद को आग लगा कर आत्महत्या करने की कोशिश की। मोहित इलेक्ट्रॉनिक्स का काम करता है। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो घायल
कोटद्वार क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो लोग सड़क में घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार निशा खां (14) निवासी गुमखाल और मनदीप निवासी पोखड़ा स्कूटी से अलग-अलग स्थानों पर गिर कर घायल हो गए। दोनों का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन