फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man broke vehicle glasses

आधी रात में 17 गाड़ियों पर बरसा कहर

Sat, 28 Jun 2014 12:48 AM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 28 Jun 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
man broke vehicle glasses

नगर क्षेत्र के घसिया महादेव क्षेत्र में एक मानसिक विक्षिप्त ने डंडे और पत्थर मारकर कई वाहनों के शीशे तोड़ डाले। वाहन स्वामियों ने पुलिस को दी तहरीर देकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन


रात में तोड़ डाले शीशे
बृहस्पतिवार रात ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घसिया महादेव के समीप सिंचाई विभाग कालोनी के मार्ग पर करीब 17 दोपहिये और चौपहिया वाहन खड़े थे।

आधी रात को एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति ने वाहनों पर डंडे और पत्थर मारने शुरू कर दिए। वाहनों के शीशे टूटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर आए।

शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
वाहन स्वामी सुदेश जुगरान, मुकेश जुगरान, शैलेंद्र बहुगुणा व दयाराम ने बताया कि हम लोगों ने जैसे ही उसे पकड़ने की कोशिश की, तो वह भाग निकला। पुलिस को दी तहरीर में वाहन स्वामियों ने आरोपी को शीघ्र पकड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन


कोतवाल उत्तम सिंह ने बताया कि खिर्सू में मतगणना ड्यूटी में व्यस्त रहने से बृहस्पतिवार रात गश्त के लिए कम पुलिस बल श्रीनगर में मौजूद था। फिर भी आरोपी को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed