{"_id":"5947d0d74f1c1b8c1a8b481d","slug":"man-arrested-to-tried-rape-a-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को अकेला पाकर ले गया कोने में, फिर करने लगा गंदी हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची को अकेला पाकर ले गया कोने में, फिर करने लगा गंदी हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
Updated Mon, 19 Jun 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
rape
10 साल की मासूम को घर में अकेला पाकर वह बच्ची को बहलाकर घर से कुछ दूर कोने में ले गया। वहां अपने गंदे इरादों को अंजाम देने ही वाला था कि तभी ऐसा कुछ हुआ कि बच्ची की जान बच गई।
विज्ञापन
यह सनसनीखेज मामला देहरादून जनपद के विकासनगर का है। जानकारी के अनुसार 18 जून की शाम को कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 10 वर्षीय बच्ची घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव का ही एक युवक मनोज पुत्र बलराम निवासी ग्राम डॉक्टरगंज बच्ची के घर पहुंचा।
विज्ञापन
जहां से वह उसे बहला-फुसला कर घर से कुछ दूरी पर ले गया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। इस बीच बच्ची की मां वहां आ गई। जिसे देख आरोपी फरार हो गया। थाना पहुंचकर बच्ची के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन
एसएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि आरोपी को 19 जून की शाम को डाकपत्थर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। वह शादीशुदा है और पेशे से राजमिस्त्री का काम करता है।