फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lover killed girl and himself.

प्यार को नहीं मिला मुकाम तो प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम

Sat, 12 Dec 2015 05:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 12 Dec 2015 05:01 PM IST
विज्ञापन
lover killed girl and himself.

प्यार को मुकाम न मिल पाने और परिवार के रोड़ा बनने पर पिथौरागढ़ के चिमस्यनौला मोहल्ले में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या के बाद खुद भी जान दे दी।

विज्ञापन


प्रेमिका का गला धारदार हथियार से कटा हुआ था और प्रेमी के हाथ की नसें कटी थी। पुलिस ने आशंका जताई है कि प्रेमी ने पहले प्रेमिका का चाकू से गला रेता होगा, उसके बाद जहर पीकर अपने हाथ की नसें काट दी होंगी।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस इस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है कि कहीं इस घटना में किसी तीसरे का हाथ तो नहीं है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट और जहर की शीशी भी मिली है। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा और क्षेत्राधिकारी जीएल कोहली सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एसपी ने बताया कि मौके से युवक के हाथ का लिखा एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवक ने प्यार में नाकाम रहने और इस रिश्ते को परिवार के सदस्यों द्वारा नहीं माने जाने के कारण जीवन लीला समाप्त करने की बात लिखी है।

एसपी ने बताया कि पीजी कॉलेज का बीए तृतीय वर्ष का छात्र सुमित कुमार (23) पुत्र जनार्दन प्रसाद यहां चिमस्यानौला मोहल्ले में किराए में रहता था। शुक्रवार शाम उसके कमरे में उसी के गांव की प्रेमिका काजल कोहली (22) पुत्री कमलेश कोहली पहुंची। काजल यहां एएनएम की ट्रेनिंग कर रही थी।


एसपी के मुताबिक काफी देर तक जब काजल घर नहीं लौटी, तो उसका परिजन काजल को ढूंढने पहुंचा। शक होने पर वह सुमित के कमरे में चला गया, जहां दोनों की लाश देखकर उसके होश उड़ गए। तब तक इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हो गई। पुलिस ने मौके से खून से लथपथ चाकू बरामद किया है।

पूरा कमरा खून से सना था। पुलिस ने बताया कि कमरे से जहर की शीशी भी मिली है। एसपी ने कहा कि इस घटना के साथ कई दूसरे पहलू भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस हर एंगल से पड़ताल करेगी। युवक-युवती के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। देर रात तक शव मौके से नहीं उठाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed