फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lover_fight_family

प्रेमी-युगल को परिजनों ने जमकर पीटा

Sat, 07 Dec 2013 08:34 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 07 Dec 2013 08:34 PM IST
विज्ञापन
lover_fight_family

नगला सिताब गांव से चार दिन पूर्व फरार हुए प्रेमी युगल को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद उनकी सरेआम पिटाई किए जाने से हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने प्रेमी युगल को अभिरक्षा में ले लिया है।

विज्ञापन


लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नगला सिताब गांव निवासी युवक अपनी प्रेमिका के साथ चार दिन पूर्व फरार हो गया था। इसके बाद से परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। शनिवार को युवती के परिजनों को पता चला कि प्रेमी युगल मुंडाखेड़ा गांव में अपने मामा के यहां छिपा हुआ है।
विज्ञापन


युवती के परिजनों ने गांव में पहुंचकर दोनों को दबोच लिया। गुस्साए परिजनों ने प्रेमी युगल को घर के बाहर खींच लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी युगल को अपने साथ कोतवाली ले आई। पुलिस प्रेमी युगल से पूछताछ कर रही है। कोतवाल भान सिंह का कहना है कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़खानी पर विवाद, दो के खिलाफ रिपोर्ट
केहड़ा गांव में प्रेरक से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर शुक्रवार शाम खेत में चारा लेने गई किशोरी से गांव के ही युवक ने दुराचार का प्रयास किया। लक्सर क्षेत्र के केहड़ा गांव निवासी एक युवती साक्षरता कार्यक्रम में प्रेरक के पद पर तैनात है।


शुक्रवार को वह स्कूल से वापस घर लौट रही थी। इसी बीच गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed