फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lover committed suicide in police custody.

पुलिस हिरासत में प्रेमी युगल ने खाया जहर, मौत

Tue, 23 Sep 2014 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर (हरिद्वार) Updated Tue, 23 Sep 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
lover committed suicide in police custody.

एक सनसनीखेज घटना में हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र के एक प्रेमी युगल ने पुलिस की मौजूदगी में जहर खा लिया। घटना में प्रेमी की मौत हो गई जबकि प्रेमिका अस्पताल में मौत से जूझ रही है।

विज्ञापन


प्रेमी युगल को पुलिस लुधियाना से बरामद करके लाई थी। करीब 20 दिन पूर्व प्रेमी युगल भगवानपुर के एक गांव से फरार हुआ था। प्रेमी के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सहारनपुर जनपद के एक गांव निवासी व्यक्ति की पुत्री का विवाह करीब सात माह पूर्व भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। कि युवती का अपने मायके के ही प्रदीप (24) से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि 27 अगस्त की रात को प्रदीप अपनी प्रेमिका को उसके ससुराल से लेकर फरार हो गया। इस बाबत विवाहिता के ससुराल पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर विवाहिता की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।

पुलिस को जांच पड़ताल में पता चला था कि विवाहिता अपने ही मायके के गांव निवासी प्रदीप के साथ फरार हुई थी और युगल अब लुधियाना में रह रहा है।

पुल‌‌िस से मांगा पानी और खा ल‌िया जहर

lover committed suicide in police custody.

रविवार रात को एसआई दिनेश सिंह पुलिस टीम के साथ प्रेमी युगल को लेकर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक प्रेमी युगल ने सल्फास की गोलियों को पीसकर उसका पाउडर अपनी मुठ्ठी में बंद कर रखा था।

यमुनानगर हरियाणा पहुंचकर प्रेमी युगल ने पुलिस से पीने को पानी मांगा। पुलिस ने जैसे ही पानी दिया वैसे ही दोनों ने मट्ठी में बंद जहर का पाउडर पानी के साथ गटक लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए।

आनन-फानन में युवक को जौलीग्रांट ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं, विवाहिता को गंभीर हालत में रुड़की के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि विवाहिता की गुमशुदगी थाने में दर्ज थी। उन्होंने बताया कि युवक के पास सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed