फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lover committed suicide in gairsain.

पुलिस को भनक लगते ही प्रेमियों ने की आत्महत्या

Sun, 04 Jan 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गैरसैंण
ब्यूरो/अमर उजाला, गैरसैंण Updated Sun, 04 Jan 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
lover committed suicide in gairsain.

शनिवार को एक युवक और युवती ने विषैला पदार्थ खाकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक रुद्रप्रयाग जिले के सेम कुराला गांव का रहनेवाला था।

विज्ञापन


युवती भी निकट के एक गांव की थी। दोनों पिछले तीन-चार दिनों से गैरसैंण में किराए पर कमरा लेकर साथ रह रहे थे। पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेमकुराला निवासी बलवीर (32) यहां होटल में काम कर रहा था जिसके साथ पिछले तीन चार दिनों से रुद्रप्रयाग के एक गांव की युवती भी रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने यहां किराए का कमरा लिया हुआ था। युवक शादीशुदा होने के साथ ही दो बच्चों का पिता भी है जबकि युवती अविवाहित थी। दोनों में चाचा-भतीजी का रिश्ता था।

गैरसैंण के थाना प्रभारी केशव राम ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट पर दारोगा बचन सिंह के नेतृत्व में फाटा पुलिस शनिवार को यहां पंहुची, लेकिन युवक को इसकी भनक लग गई।

पुलिस की भनक लगते ही खा लिया जहर

lover committed suicide in gairsain.

मकान मालिक से पुलिस की ओर से की गई पूछताछ में पता चला कि युवक शनिवार सुबह कमरे में आया और भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस ने बलपूर्वक दरवाजा खोला तो भीतर दोनों बेहोश पड़े थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक दोनों घर से लापता थे। इस संबंध में रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी थाने की फाटा चौकी पर करीब 10 दिन पूर्व गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। फाटा पुलिस शनिवार को दोनों को ढूंढते हुए यहां पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक और युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर मौत को गले से लगा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed