फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   love affair with two boys rare story 

प्रेमिका ने बनाया दूसरा ब्वॉयफ्रेंड, तो पहले प्रेमी ने कर डाला ये खौफनाक काम 

Sat, 17 Jun 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 17 Jun 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
love affair with two boys rare story 

एक युवती ने अपने प्रेमी को छोड़कर दूसरे लड़के को अपना ब्यॉयफ्रेंड बना ल‌िया। तो यह बात उसके प्रेमी प्रेमी को बर्दाश्त नहीं हुई। इसके बाद उसने एक खौफनाक काम कर डाला। 

विज्ञापन


मेरठ के एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका के मौजूदा प्रेमी पर देसी तमंचा तान दिया। प्रेमी ने अपनी जान बचाते हुए परिचितों के साथ युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


प्रेमी ने इस संबंध में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना सिडकुल क्षेत्र के गांव रावली महदूद में बृहस्पतिवार देर शाम घटी। हमलावर सिडकुल में कार्यरत बिजनौर की रहने वाली एक युवती का पूर्व प्रेमी है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब छह माह पहले तक उसका प्रेम प्रसंग फैक्ट्री में ही कार्यरत अमित सैनी पुत्र मुकेश सैनी निवासी नगलामल मुंडाली जिला मेरठ हाल निवासी रावली महदूद से चला।

आगे पढ़‌िए क्या हुआ...

love affair with two boys rare story 
फिर प्रेमी जोड़े में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। तब युवती ने युवक से बात करनी बंद कर दी। इस बीच युवती के जीवन में दूसरे युवक की एंट्री हो गई। इस बात की जानकारी जब पूर्व प्रेमी को हुई तो वह तिलमिला गया।

बृहस्पतिवार देर शाम उसने मौजूदा प्रेमी को सरेराह पकड़कर धमकी दे डाली। आरोप है कि पूर्व प्रेमी अमित ने उस पर देसी तमंचा तानकर हत्या की धमकी दी। इस बीच मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने पूर्व प्रेमी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी युवक के तमंचे में कारतूस नहीं था, जिस युवक पर तमंचा ताना था उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि मकान स्वामी और लेबर ठेकेदार के खिलाफ भी आरोपी अमित सैनी का सत्यापन न कराने पर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed