बेटी से बात करने पर बाप और भाई बन गए हैवान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर पुलिस ने सोमवार को जीशान हत्याकांड का खुलासा किया। पड़ोसी ही छात्र के कातिल निकले।
मुख्य हत्यारोपी और उसके एक बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि हत्या में शामिल दूसरा बेटा फरार है। बताया जा रहा है कि बेटी से बात करने पर आरोपियों ने छात्र की हत्या कर दी।
कोतवाल अजय ध्यानी ने बताया कि 17 मार्च की सुबह सात बजे चिंतीमजरा निवासी नवाब अहमद के पुत्र रुद्रपुर महाविद्यालय के बीबीए छात्र जीशान का शव कटइया बरहैनी के पास उत्तराखंड की सीमा पर सड़क किनारे पड़ा मिला था।
बेटी से उजागर हुए जीशान के संबंध
नवाब की तहरीर पर पुलिस ने तब पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छात्र के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो नवाब के सिडकुल रोड स्थित प्लाट के पास रहने वाले कबाड़ी मुन्ने की बेटी से जीशान के संबंध उजागर हुए।
पुलिस ने इसी दिशा में जांच आगे बढ़ाई। संदेह होने पर पुलिस ने मुन्ने और उसके छोटे पुत्र आफाक को उठा लिया।
सख्ती से पूछताछ करने पर मुन्ने ने अपना जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि घटना की रात करीब 9 बजे जीशान उसकी बेटी से बात कर रहा था।
यह देख वह गुस्से में आ गया और अपने दोनों बेटों आकाश और आफाक के साथ जीशान को उसी के प्लाट पर बने कमरे में पकड़ लिया। मारपीट कर उसका सिर दीवार पर मारा और फिर रस्सियों से उसके हाथ-पांव बांधकर गला दबा दिया, जिससे वह मर गया।
धारा 302, 201 के तहत मुकदमा दर्ज
इसके बाद मुन्ने और उसका पुत्र आफाक जीशान के शव को अपनी स्कॉर्पियो संख्या-यूके04एफ-1599 की डिग्गी में डालकर कटइया बरहैनी में सड़क किनारे फेंक आए और बड़ा बेटा आकाश जीशान की बाइक घटनास्थल पर छोड़कर आया।
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त स्कॉर्पियो, रस्सियां और छात्र की चप्पलें आदि बरामद कर तीनों पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप में धारा 302, 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
मुन्ने और आफाक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि आकाश की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।