{"_id":"3cabcfaac0ebbd2c2e6a27fcf62f1166","slug":"lounge-manager-commit-suicide-in-roorkee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉज के मैनेजर ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लॉज के मैनेजर ने जहर खाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 10 Sep 2014 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम में निराश एक लॉज के मैनेजर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मैनेजर का शव लॉज के एक कमरे में पड़ा मिला।
विज्ञापन
बेड पर पड़ा हुआ था शव
कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें प्रेमिका की दूसरी जगह शादी तय हो जाने की बात लिखी है। सिविल लाइंस में शताब्दी द्वार के सामने स्थित प्रिंस लॉज में मंगलवार सुबह कस्टमर वापस जाने लगे तो जानकारी देने के लिए उन्होंने लॉज के सेकेंड मैनेजर पंकज बिष्ट पुत्र गजराज सिंह का कमरा खटखटाया लेकिन कमरा नहीं खुला।
लॉज के अन्य कर्मचारी और लॉज स्वामी मोहसिन भी वहां आ गया। उसने भी दरवाजा खटखटाया लेकिन लॉज स्वामी की सूचना पर पहुंची कोतवाली रुड़की पुलिस ने दरवाजा तुड़वाया तो कमरे के अंदर पंकज का शव बेड पर औंधे मुंह पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें उसने आत्महत्या की बात लिखी हुई है। पुलिस को मौके से नुवान (जहरीली दवा) की डिब्बी के साथ ही जहर का एक और पैकेट भी मिला है। कोतवाली प्रभारी महेश चंद्रा ने बताया कि मामला आत्महत्या का है।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक पंकज बिष्ट पुत्र गजराज सिंह, ग्राम कांडा, पोस्ट दुआ, गोचर (चमोली) का रहने वाला है। प्रेमिका की शादी किसी और जगह हो जाने के कारण उसने आत्महत्या की है।
प्रेमिका की सगाई होने से टूट चुका था पंकज
स्वभाव से बेहद खुश रहने वाला पंकज कुछ दिन से चुप-चुप रहने लगा था। पंकज के चचेरे भाई यशवंत ने बताया कि पंकज एक युवती से बेहद प्यार करता था। वह उससे शादी करना चाहता था। कुछ दिन पहले उसकी सगाई किसी और युवक से हो गई।
यह बात पंकज सहन नहीं कर पा रहा था। उसे काफी समझाने का प्रयास भी उसने किया था। सोमवार रात को उसकी पंकज के साथ बात भी हुई थी। उसे परेशान होता देख उसने पंकज को अपने कमरे पर बुलाया था लेकिन पंकज नहीं आया। उसने पंकज से कहा था कि वह उसके साथ युवती के परिजनों के यहां चलेगा और बातचीत करेगा।
आज उन्हें जाना था लेकिन पंकज ऐसा कदम उठाएगा। यह उसे यकीन नहीं था। यशवंत रामनगर में रहता है और रुड़की में ही एक होटल में काम करता है। यशवंत पंकज की मौत से बेहद दुखी है।
मेरी मौत के लिए कोई नहीं है जिम्मेदार
पंकज के पास से मिले एक पेज के सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट करते हुए उसने लिखा है कि वह अपनी रिश्तेदार एक युवती से प्यार करता है। वह भी उससे बेहद प्यार करती है लेकिन युवती की शादी उसके परिवार वालों ने दूसरी जगह तय कर दी है।
वह उसके बिना जिंदा नहीं रह सकता। आठ सितंबर को भी उसने अपनी प्रेमिका से बातचीत की लेकिन वह भी परिवार के फैसले के सामने मजबूर है। इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है।
सुसाइड नोट उसने दो मोबाइल नंबर लिखे हैं जिन पर उसने सबसे पहले मौत की खबर देने की बात लिखी है। यह दोनों नंबर उसके परिजनों के हैं।