{"_id":"e4cf993034ac2a4d412e3e06fd54e11f","slug":"loot-of-5-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटे 5 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटे 5 हजार
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 22 Feb 2014 01:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में दादरी के मुख्य तिराहे पर बस से उतरी महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर पर्स लूट लिया।
विज्ञापन
सिकंद्राबाद के गाजी बेनीपुर गांव निवासी रामशरण की पत्नी कमला शुक्रवार सवेरे दादरी बस स्टैंड पर उतरी, वह जारचा जाने की तैयारी में थी।
उसी वक्त एक युवक ने उसके मुंह पर रुमाल लगा दिया और वह बेहोश हो गई। युवक उसका पर्स लूटकर फरार हो गया।
पर्स में पांच हजार रुपये थे। महिला के होश में आने पर घटना की सूचना परिजनों को दी गई। दादरी पुलिस इसे ठगी का मामला बता रही है।