फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   loot in many house in one night at roorkee

रुड़की: एक ही रात पांच घरों से लाखों के जेवर और नकदी चोरी, ग्रामीणों में रोष

Wed, 12 Dec 2018 10:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झबरेड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झबरेड़ा Updated Wed, 12 Dec 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
loot in many house in one night at roorkee
demo

शेरपुर खेलमऊ में चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए एक ही रात पांच मकानों से लाखों के जेवर और नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दी है। एक ही रात पांच मकानों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में रोष है। पीड़ित मकान स्वामियों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। उधर, गांव के बाहर टैंपो के पहिये के निशान मिले हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि चोर सामान ले जाने के लिए टैंपो लेकर आए थे। चोरी की तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


झबरेड़ा थाना क्षेत्र के शेरपुर खेलमऊ गांव में सोमवार रात चोरों ने जमकर तांडव मचाया। चोरों ने सबसे पहले मुनेश के घर को अपना निशान बनाया। चोर यहां से 2.61 लाख की नकदी और करीब तीन लाख रुपये की कीमत गहने ले गए हैं। इसके बाद चोरों ने टाला सिंह के घर को निशाना बनाते हुए हजारों की कीमत के सामान से भरे दो बक्से चोरी कर लिए।

विज्ञापन

घरों के परिवारों में से किसी को भी इसकी भनक नहीं लगी

चोरों ने तीसरा निशाना बलजोर के घर को बनाया और घर में रखी ढाई हजार की नकदी चोरी कर ली। इसके बाद विजेंद्र के घर में घुसकर दो हजार की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने आखिरी निशाना कंटू के घर को बनाया और हजारों की कीमत का घरेलू सामान चोरी कर लिया। हैरत की बात ये है कि चोरों ने एक के बाद एक गांव में पांच घरों को निशाना बनाया, लेकिन पांचों घरों के परिवारों में से किसी को भी इसकी भनक नहीं लग पाई।

चोरी का पता तब चला, जब पांचों परिवार के लोगों की सुबह को आंख खुली और उन्होंने घर का सामान बिखरा देखा। एक ही रात में पांच घरों में लाखों की चोरी होने की खबर गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई। पांचों घरों में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसओ प्रदीप मिश्रा पुलिस के साथ गांव पहुंचे और पांचों घरों का मुआयना किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने चोरी की घटनाओं पर रोष जताया। साथ ही पुलिस को बताया कि गांव के बाहर सड़क पर टैंपो जैसे वाहन के निशान हैं। हो सकता है कि चोर सामान ले जाने के लिए टैंपो लाए हों। पांचों मकान स्वामियों ने चोरी की तहरीर दी है। एसओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही चोरी को अंजाम देने वालों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed