फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   loot in icici bank

ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच ICICI बैंक की कैश वैन लूटी

Wed, 19 Mar 2014 11:32 AM IST
अमर उजाला, रुद्रपुर
अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Wed, 19 Mar 2014 11:32 AM IST
विज्ञापन
loot in icici bank

बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार को रुद्रपुर में आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में कैश डालने आए सिक्योरिटी एजेंसी के स्टाफ पर फायरिंग कर 15 लाख रुपए लूट लिए।

विज्ञापन


पुलिस महकमे में हड़कंप

फायरिंग में वैन चालक की मौत हो गई जबकि कैश गार्ड और एटीएम से कैश निकालने आया एक ग्राहक घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


एसएसपी समेत तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने भी नमूने लिए।

मंगलवार दोपहर करीब 12.10 बजे सिक्योरिटी ट्रांस प्राइवेट लिमिटेड (एसआईपीएल) की वैन संख्या यूपी-15 एटी-7224 पंतनगर थाना क्षेत्र में अशोका लीलेंड के पास स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में 15 लाख रुपए डालने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैन में चालक ग्राम थिरौली कांडा बागेश्वर निवासी मनोज कुमार (36), कैश गार्ड ट्रांजिट कैंप निवासी गणेश प्रसाद (50), कस्टोडियन देवेंद्र सिंह और प्रदीप कुमार सवार थे।

दो बदमाशों ने वैन पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
जैसे ही एटीएम के बाहर कस्टोडियन प्रदीप कुमार 15 लाख रुपए बैग में लेकर बाहर निकला तभी नीले रंग की बाइक में सवार दो बदमाशों ने वैन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

गोली लगने पर चालक मनोज और कैश गार्ड गणेश वैन से निकलकर बाहर की ओर भागे। फायरिंग में एटीएम से कैश निकालने आए शांति विहार कॉलोनी निवासी सचिन भी घायल हो गया।

जब तक आसपास खड़े लोग कुछ समझ पाते बदमाश कस्टोडियन प्रदीप के हाथों से रुपए का बैग छीनकर दिनेशपुर की ओर  फरार हो गए।

घटना के बाद अशोका लीलेंड की एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चालक मनोज को मृत घोषित कर दिया गया।

लूट की सूचना पर एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल, एएसपी देवेंद्र पिंचा, सीओ राजीव मोहन, पंतनगर कोतवाली इंचार्ज पीके उप्रेती, सिडकुल चौकी इंचार्ज आशुतोष कुमार समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी की लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए।

अब तक नहीं हो सका इन बैंक डकैतियों का खुलासा

5 सिंतबर 2013 की देर रात बाजपुर रोड पर द्रोणासागर के सामने स्थित पीएनबी बैंक का एटीएम गैस कटर से काटकर नकाबपोश ने करीब छह लाख रुपए चुरा लिए थे

2 जनवरी 2014 को आठ डकैतों ने ग्राम पैगा स्थित इलाहाबाद बैंक में दिनदहाड़े हथियारों से लैस होकर करीब 4 लाख रुपए की डकैती डाली थी।

13 मार्च 2014 को एसबीआई की हल्दूचौड़ शाखा में नकाबपोश बदमाश घुस गए थे। बदमाशों ने बैंक के छह सीसीटीवी कै मरे तोड़ दिए थे। लॉकर नहीं खुल पाने से कै श बच गया।

नहीं चल रहा था एटीएम का सीसीटीवी कैमरा

पुलिस ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे से बदमाशों की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन 12.10 बजे हुई घटना से पहले 11.49 पर ही कैमरा बंद हो गया था।

वहीं, अशोका लीलेंड के गेट पर लगे कैमरों को भी देखा गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

15 लाख बाहर और चार लाख थे लॉकर में
एटीएम में डालने के लिए ला रहे 15 लाख की रकम को सिक्योरटी कंपनी के कर्मियों ने खुले में और एचडीएफसी के एटीएम में डालने के लिए रखी चार लाख की रकम को वैन के लॉकप में रखा था। इतनी बड़ी रकम खुले में रखने पर स्टाफ भी संदेह के घेरे में है।

कस्टोडियन ने बदला बार-बार बयान

सिक्योरटी कंपनी की वैन में आए कस्टोडियन गौलापार हल्द्वानी निवासी देवेंद्र सिंह पुलिस पूछताछ में बार-बार बयान बदलता रहा।

देवेंद्र पूछताछ में घटना को दो बदमाशों द्वारा अंजाम दिए जाने की बात कहता रहा जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो बदमाश बाइक पर और दो घटना के बाद दिनेशपुर रोड स्थित रेलवे क्रासिंग की ओर भागे।

कैश गार्ड ने नहीं की फायरिंग
वैन में आए कैश गार्ड के पास बंदूक होने के बावजूद उसने बदमाशों पर फायरिंग नहीं की। घटना स्थल के पास अशोका लींलेंड के सुरक्षा गार्ड भी मौजूद थे और एटीएम में भी सुरक्षा गार्ड तैनात था, लेकिन सभी मूकदर्शक बने रहे।


मौके पर एक ही खोखा मिला
ताबड़तोड़ फायरिंग के बावजूद पुलिस को मौके पर एक ही खोखा (खाली कारतूस) मिला। जबकि घायल सिक्योरिटी गार्ड का कहना है कि बदमाशों ने चार-पांच राउंड फायरिंग की।

पुलिस ने घटना के 20 मीटर के आसपास के क्षेत्र को खाली कराकर खाली कारतूस व अन्य साक्ष्य ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नही मिली।

रुद्रपुर में दिन-दहाड़े बैंक की वैन में ताबड़तोड़ गोलीबारी कर 15 लाख रुपए लूटने की वारदात प्री प्लांड है। बदमाशों को अच्छी तरह पता था कि मंगलवार को पुलिस होली खेलने में मस्त होगी। पुलिस की होली का फायदा उठाकर ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सीसी कैमरे से बदमाशों के फुटेज देखी जा रही है।
- डीआईजी कुमाऊं, अनंत राम चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed