फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   loot in haldwani at day time robber brutally injured woman

हल्द्वानी: लूट के मकसद से दिन-दहाड़े घर में घुसे बदमाश, महिला को किया लहूलुहान

Tue, 10 Jul 2018 08:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 10 Jul 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
loot in haldwani at day time robber brutally injured woman
हल्द्वानी में टेंट हाउस के पास इसी घर में हुई लूट - फोटो : amar ujala

शहर में बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है। मंगलवार को कुसुमखेड़ा की आरके टेंट हाउस रोड स्थित तुलसी विहार कॉलोनी में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाशों ने गृहस्वामिनी के सिर पर रॉड जैसे हथियार से वार कर लहूलुहान करने के बाद उसे बाथरूम में बंद कर दिया। गृहस्वामी के अनुसार बदमाशों ने लूट की है, जबकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में कुछ स्थानीय बदमाशों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


 तुलसी बिहार कॉलोनी निवासी मोहन सिंह रौतेला की गैस गोदाम रोड पर अन्नपूर्णा जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। वह दोपहर खाना खाने घर जाते हैं, उस दौरान उनकी पत्नी अनीता रौतेला (52) दुकान पर बैठती हैं। मंगलवार की दोपहर 12 बजे तक अनीता के दुकान पर नहीं आने पर मोहन सिंह ने फोन किया मगर कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन


मोहन सिंह के अनुसार 26 कॉल करने के बाद भी मोबाइल नहीं उठने पर गुस्सा होकर आधे घंटे बाद वह घर पहुंचे तो पत्नी नहीं दिखाई दी। कमरों में तलाश किया गया। छत पर भी गए। आवाज देने के बाद कोई उत्तर नहीं मिला। एक कमरे के कपड़े बिखरे पड़े थे। बाथरूम खोला तो सन्न रह गए। अंदर अनीता लहूलुहान पड़ी थीं। फर्श पर खून पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दरवाजों को बंद कर घंटों मौके का मुआयना किया

loot in haldwani at day time robber brutally injured woman
लूट की सूचना के बाद जमा भीड़

मोहन सिंह के अनुसार उन्होंने तौलिये से पत्नी के सिर और चेहरे से खून साफ किया फिर 108 नंबर एंबुलेंस को फोन किया। मदद के लिए गैस एजेंसी के कर्मचारी शिवराज सिंह और जोगिंदर को बुला लिया। दोनों की मदद से अनीता को सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल, कोतवाल केआर पांडे सहित शहर की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजों को बंद कर घंटों मौके का मुआयना किया। डॉग स्क्वायड ने भी आसपास चक्कर लगाया लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी अंगुलियों के निशान लिए हैं।

पुलिस का दावा और पति का इनकार
पुलिस का कहना है कि घायल महिला अपराधियों को पहचानने की बात स्वीकार कर रही है। यह भी कहना है कि घर के बाहर स्टूल रखे जाते थे लेकिन पता चला कि आज दोनों स्टूल अंदर रखे थे। मोहन सिंह रौतेला का कहना है कि लूट हुई है। अनीता कुछ भी पूछने पर सिर्फ सिर हिला रही हैं। इसी कारण पुलिस अपने ढंग से अर्थ निकाल रही है। मोहन के अनुसार अपराधियों ने खून साफ करने के लिए पोंछा नहीं लगाया था। उन्होंने लाल तौलिये से पत्नी का मुंह पोंछकर फेंका था। उन्होंने किसी से रंजिश से भी इनकार किया।

बदमाशों ने घर में लूटपाट नहीं की है। अलमारी में चाभी लगी हुई थी। बेड पर लाल रंग का पर्स पड़ा था। लूट के साक्ष्य नहीं मिले हैं। फिर भी पुलिस जांच कर रही है।
-दिनेश चंद्र ढौडियाल, सीओ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed