फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   loot in former municipal councilor house

घर पर नहीं था परिवार, जब लौटा तो उड़े होश

Tue, 28 Jan 2014 10:36 AM IST
अमर उजाला, मसूरी
अमर उजाला, मसूरी Updated Tue, 28 Jan 2014 10:36 AM IST
विज्ञापन
loot in former municipal councilor house

मसूरी के लंढ़ौर सैपलिंग इस्टेट स्थित पूर्व पालिका सभासद नरेंद्र कुमार के घर का ताला तोड़कर चोर नकदी, जेवरात समेत लाखों रुपए का सामान उठा ले गए।

विज्ञापन


सभासद ने कोतवाली में तहरीर दी
वारदात के वक्त परिवार वाले घर पर नहीं थे। सभासद ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी है। बीते दिन पूर्व पालिका सभासद नरेंद्र कुमार के घर में चोरों ने 40 हजार रुपए नकद, जेवरात, कैमरा और दूसरे सामान चुरा लिए।
विज्ञापन


नरेंद्र ने बताया कि वे दो दिन से झड़ीपानी स्थित दूसरे मकान में रह रहे थे। उनका छोटा भाई भी शहर से बाहर था। पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके घर में बंदर घुसे हैं। नरेंद्र जब घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरों में सामान बिखरा था। अल्मारी से साड़ियां, लॉकर्स से जेवरात और नकदी गायब थी। नरेंद्र कुमार ने पुलिस में तहरीर दी कि उनके घर से 40 हजार नकदी, दो नेकलेस, सोने की चैन, झुमकी अलावा चांदी के छतर, कैमरा इत्यादि चोरी हो गया।

शहर कोतवाल वीसी पंत ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। नगर में बीते एक महीने से कई घरों के ताले टूट गए हैं। खट्टापानी, भट्टा गांव में चोरी की कई वारदातें हो गई। लेकिन पुलिस चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई हैं।

सीओ से मिले लोग, फेरी वालों पर संदेह
नगर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय व्यापारियों और वरिष्ठ नागरिकों ने सीओ जया बलूनी से बैठक की। बैठक में व्यापारियों और वरिष्ठ नागरिकों का कहना था कि घर-घर जाकर फेरी करने वाले लोग संदिग्ध हैं। इनकी पहचान की जानी चाहिए।


रात के समय गश्त तेज की जानी चाहिए। सीओ जया बलूनी ने शहर कोतवाल को निर्देशित किया कि चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस को गश्त तेज करने और संदिग्ध लोगों से गहन पूछताछ करनी होगी।

शहर से बाहर के उन व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जाए। जो फेरी का काम करते हैं। कूड़ा उठान वाले लोगों की पहचान भी की जाए।

बैठक में वरिष्ठ नागरिकों का कहना था कि चोरी जैसी घटनाओं पर जल्दी रोक नही लगी तो इससे बड़ी वारदात भी हो सकती है।

बैठक में व्यापार संघ महामंत्री जावेद खान, राजरानी ग्रोवर, बीरेंद्र सिंह कैंतुरा, अनीता सक्सेना, अवतार सिंह कुकरेजा, संदीप अग्रवाल, राजन बिरमानी, हरभजन सिंह ठुकराल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed