{"_id":"d386a1274233ddf42995f2ce0609d201","slug":"lineman-raped-a-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: घर में घुसे लाइनमैन ने किया युवती से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुड़की: घर में घुसे लाइनमैन ने किया युवती से दुराचार
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 14 Feb 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
रुड़की से सटे एक गांव में लाइनमैन ने घर में युवती को अकेली पाकर उसके साथ दुराचार किया। लाइनमैन बिजली के खंभे पर लाइन की मरम्मत के लिए छत पर जाने की बात कहकर घर में घुसा था। परिजन और ग्रामीण अपने स्तर से ही मामले को निपटाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में लाइनमैन बिजली के खंभे पर लाइन की मरम्मत करने आया था। बताया जाता है कि लाइनमैन का गांव में अक्सर आना-जाना लगा रहता है। एक छत से पोल तक पहुंचने के लिए लाइनमैन एक घर में पहुंचा और घर में युवती को अकेली देख उससे बातचीत करने लगा। इसी दौरान मौका पाकर उसने उसके साथ दुराचार कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी के फरार होने पर युवती ने घर लौटे परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। बदनामी से बचने के लिए ग्रामीणों ने अपने स्तर से ही कोई फैसला लेने की ठानी और पंचायत बुलाकर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
देर शाम तक आरोपी को किसी न किसी बहाने बुलाकर उसको दंडित करने की योजना थी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। फिर भी मामला दिखवाया जाएगा। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।