ग्राहक देखकर तय होती थी लड़कियों की कीमत, विदेशी युवतियों की आपबीती रुला देगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट के खुलासे में पकड़ी गईं विदेशी युवतियों ने पुलिस को खुद अपनी आपबीती सुनाई। उनकी बातें सुनकर पुलिस का दिल भी पसीज गया।
लड़कियों ने बताया कि वे नौकरी करने आई थीं। लेकिन उन्हें जबरदस्ती इसमें धकेला गया। ग्राहकों की डिमांड के हिसाब से सैलून वाले ये सब करने के लिए कहते थे। बता दें कि, होटल में स्पा के नाम पर युवतियों से देह व्यापार कराने के आरोप में पुलिस ने प्रबंधक सहित दो लोगों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस थाइलैंड की महिला को लीव इंडिया नोटिस देगी और तीन अन्य युवतियों को कोर्ट में पेश करने के बाद मुक्त कर दिया जाएगा।
शनिवार को सीओ कार्यालय में एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय ने बताया कि दो दिन पहले मुखबिर से होटल उदय रेजीडेंसी में पर्यटक वीजा पर थाइलैंड की महिला के काम करने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसआई चंदन बिष्ट को स्पा सैलून में ग्राहक बनाकर भेजा गया।
एसआई ने सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार को होटल के स्पा में विदेशी महिला के होने की जानकारी दी थी। शुक्रवार देर रात सीओ ने छापा मारकर होटल से थाइलैंड की एक महिला के साथ दो मेघालय और एक नगालैंड की युवती को हिरासत में ले लिया था।
बार-बार करना पड़ता था प्रेगनेंसी टेस्ट
इसके अलावा होटल प्रबंधक हीरा सिंह पुत्र नंदन सिंह निवासी कोणार्क रेजीडेंसी, नंबरदार कॉलोनी थाना बुराड़ी दिल्ली और स्पा मैनेजर राजू कुमार बादल पुत्र सुखवीर सिंह निवासी बुराड़ी दिल्ली को पकड़ा था। स्पा की तलाशी लेने पर काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री के साथ पांच हजार की नकदी मिली थी।
वहीं युवतियों के पास से 1.31 लाख की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि वह होटल में नौकरी करने आई थीं। लेकिन प्रबंधक हीरा सिंह और राजू जबरन उनसे देह व्यापार कराते थे।
होटल से हिरासत में ली गई थाइलैंड की महिला छह महीने के पर्यटक वीजा पर भारत आई थी। 21 अक्तूबर से ही उसने होटल के स्पा सैलून में काम शुरू किया था। महिला के अनुसार उसके दो बच्चे हैं और वह पहले भी भारत में काम कर चुकी है। नगालैंड और मेघालय की युवतियों को भी होटल में काम करते हुए तीन महीने हुए थे। सभी महिलाएं देह व्यापार से मिले रुपयों से आधा कमीशन प्रबंधक को देती थीं।
वहीं होटल में छापेमारी के दौरान प्रेग्नेंसी टेस्ट किट और मोटी रकम भी बरामद हुई है। उनका कहना है कि उन्हें बार बार प्रेगनेंसी टेस्ट भी करना पड़ता था। जांच में पता चला है कि ग्राहक देखकर प्रबंधन रकम तय करता था। यह रकम तीन हजार से लेकर आठ हजार रुपयों तक होती थी। रुद्रपुर और आसपास के कई ग्राहक होटल में आते थे।