फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   laptop theft gang arrested

लैपटॉप गैंग के सरगना समेत दो गिरफ्तार

Thu, 30 Jun 2016 10:31 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 30 Jun 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
laptop theft gang arrested
arrest - फोटो : demo

प्रेमनगर पुलिस ने हास्टलों से छात्र-छात्राओं के लैपटॉप और मोबाइल चुराने वाले गैंग के सरगना को उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जबकि सरगना का बहनोई फरार है। इनके पास से चोरी के 10 लैपटॉप, मोबाइल और पांच हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। यह गैंग बिजनौर के किरतपुर का रहने वाला है। चोरी किए गए लैपटॉप पांच से छह हजार रुपये में बेचे जाते थे।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि प्रेमनगर क्षेत्र के हॉस्टल से लैपटॉप चोरी की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर एसओ प्रेमनगर शंकर सिंह बिष्ट और एन्टी बरगली सेल के प्रभारी मनमोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाटा फिल्टरेशन के जरिए अपराधियों के मोबाइल डाटा को जांचा गया तो पता चला कि घटना में किरतपुर (बिजनौर) का राधे गैंग शामिल है। पुलिस ने बुधवार को टी स्टेट के पास से जहीर अब्बास निवासी किरतपुर को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने जीजा अफसर के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देता है।

चोरी के लैपटॉप और मोबाइल गांव के अवनीश कुमार उर्फ  डंपी को बेचते हैं। पुलिस ने अवनीश को भी माल के साथ पकड़ लिया गया। एसएसपी ने बताया कि आरोपियाें के पास से 10 लैपटॉप, आठ के पार्टस, मोबाइल और पर्सों से निकाली गई पांच हजार रुपये की रकम मिली है। जहीर, अवनीश और फरार अफसर पहले भी जेल जा चुके है।


अलसुबह करते थे चोरी
जहीर ने बताया कि वह तड़के तीन से पांच बजे के बीच हॉस्टलों में लैपटॉप चोरी करते थे। अक्सर हॉस्टलों में छात्रों के कमरे रात भर खुले रहते हैं। देर रात छात्र सामान बाहर रखकर ही सो जाते हैं। इसका फायदा उइा लेते हैं। 

पुलिस टीम पुरस्कृत
एसएसपी ने लैपटॉप गैंग का खुलासा करने वाले एसओ शंकर सिंह बिष्ट, प्रभारी बरगली सेल मनमोहन नेगी, उप निरीक्षक कमाल हसन, अनूप नयाल, चमन कुमार, सुनील मलिक, उमेश गिरी, प्रतीक, दिनेश, मनोज को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed