फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lady constable Torture her husband.

दबंग पुलिस वाली: दहेज एक्ट लगा पति को करा दी जेल

Wed, 22 Apr 2015 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 22 Apr 2015 08:44 AM IST
विज्ञापन
lady constable Torture her husband.

पति को दहेज एक्ट में जेल भिजवाने वाली महिला पुलिसकर्मी उषा साहनी खुद ही कानूनी दांवपेंच में उलझ गई है। बहादराबाद थाने में तैनात पुलिसकर्मी ने जब मारपीट एवं उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था तब वह ड्यूटी पर तैनात थी।

विज्ञापन


यह खुलासा सूचना अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगने पर हुआ है। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

ऋषिकुल क्षेत्र के भगवती निवासी, विकास कॉलोनी निवासी मुंशीलाल ने कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके बेटे मनोज की शादी वर्ष 2008 में उषा निवासी गांव तिलियापुर शक्तिफार्म ऊधमसिंह नगर से हुई थी। आरोप लगाया कि पुलिस में तैनात होने के कारण वह पूरे परिवार का उत्पीड़न करती थी।

विज्ञापन

महिला के खिलाफ उसी के थाने में केस दर्ज

lady constable Torture her husband.

कहा कि वर्ष 2012 में उषा ने ससुराल पक्ष पर दहेज की खातिर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। इसमें उसके बेटे को जेल जाना पड़ा।

सूचना अधिकार अधिनियम के तहत ससुर ने विभाग से घटना वाले दिन उषा की ड्यूटी के बारे में जानकारी मांगी। पता चला कि उस दिन उषा बहादराबाद थाने की शांतरशाह चौकी में तथा गवाह सहकर्मी दर्शन कौर थाने में मौजूद थी।

वादी के वकील अरुण भदौरिया ने बताया कि कोर्ट ने प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

थाना बहादराबाद पुलिस ने अपने थाने में ही तैनात महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसओ प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed