फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   labours beaten and raped a divyang girl

बर्बरता की हदें पार: पहले मजदूरों ने किशोरी को बेरहमी से पीटा और फिर किया दुष्कर्म

Sat, 10 Mar 2018 03:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 10 Mar 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
labours beaten and raped a divyang girl
डेमो इमेज

उत्तराखंड के हल्द्वानी में दो मजदूरों पर हैवानियत इस कदर तारी हुई कि उन्हें दिव्यांग और मानसिक रोगी किशोरी पर जरा भी दया नहीं आई।

विज्ञापन


महिला दिवस पर आठ मार्च की रात मानसिक रोगी किशोरी घर से निकलने के बाद इंदिरानगर स्थित एक बरात घर में चली गई थी। 

वहां किशोरी के देख गौला नदी में मजदूरी करने वाले मूल चंद ने उसे अगवा किया और गौजाजाली की ओर ले गया। 

किशोरी के सिर, चेहरे व शरीर पर आईं काफी चोटें

labours beaten and raped a divyang girl
rape victim
आंवलाचौकी गेट के पास पहुंचने पर मूल चंद ने दूसरे मजदूर भूप सिंह को भी साथ ले लिया। दोनों आरोपी किशोरी को गौला के जंगल में ले गए।

मानसिक रोगी किशोरी ने दुष्कर्म का विरोध किया तो दोनों ने उसे बेरहमी से पीट दिया। दुष्कर्म के बाद दरिंदे उस मासूम को जंगल में ही अर्द्धनग्न अवस्था में छोड़ गए। किशोरी के सिर, चेहरे व शरीर पर काफी चोटें आई हैं। 

परिजनों व पुलिस की खोजबीन के दौरान देर रात किशोरी आंवलाचौकी गेट के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास मिली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें किशोरी दिख गई

labours beaten and raped a divyang girl
डेमो - फोटो : डेमो
देर रात जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिजन पुलिस के पास गए। इसके बाद जब पुलिस ने इंदिरानगर स्थित बरात घर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें किशोरी दिख गई।

परिजनों व पुलिस की खोजबीन की तो किशोरी आंवलाचौकी गेट के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास मिल गई।

सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि किशोरी के साथ दिख रहा युवक आंवलाचौकी गेट के पास रहने वाला ही गौला मजदूर मूल चंद है। मूल चंद की गिरफ्तारी के बाद भूप सिंह को भी अरेस्ट कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed