फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kurki on deupty jailer house.

रुड़की गैंगवार: डिप्टी जेलर फरार, घर की होगी कुर्की

Fri, 24 Apr 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 24 Apr 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
kurki on deupty jailer house.

रुड़की जेल के गेट पर गैंगवार की साजिश में शामिल रहे डिप्टी जेलर राकेश वर्मा और बंदी रक्षक आनंद प्रकाश गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे हैं। ऐसे में अब दोनों आरोपियों के घरों की कुर्की की तैयारी की जा रही है। वहीं सूत्रों की मानें तो दोनों ही आरोपी हाईकोर्ट से स्टे लेने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


जेल के गेट पर हुई थी हत्या
पांच अगस्त 2014 की शाम को रुड़की उपकारागार के मेन गेट पर सुनील राठी के बदमाशों ने चीनू पंडित के तीन साथियों को मौत के घाट उतार दिया था। जांच में डिप्टी जेलर और बंदीरक्षक का साजिश में शामिल होना पाया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए डिप्टी जेलर राकेश वर्मा और बंदी रक्षक आनंद प्रकाश स्टे के लिए हाईकोर्ट पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचक जयदेव आर्य ने कहा कि दोनों के फरार होने पर अब उनके खिलाफ कुर्की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। कोर्ट के आदेश होते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।


पेशी पर नहीं आए भूरा और खोखर
गैंगवार के मामले में आरोपी कुख्यात अमित उर्फ भूरा तथा सचिन खोखर की बृहस्पतिवार को रुड़की कोर्ट में पेशी होनी थी, लेकिन दोनों ही इस बार भी पेशी पर रुड़की कोर्ट नहीं आ सके। विवेचक जयदेव आर्य ने बताया कि भूरा और सचिन खोखर पेशी पर नहीं आ सके। उन्होंने कहा कि कारण के संबंध में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed