{"_id":"db5ee0160b55c30762b93c2c65f98cf2","slug":"knife-attack-on-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा क्या हुआ जब मजाक में दोस्त ने मार दिया उस्तरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऐसा क्या हुआ जब मजाक में दोस्त ने मार दिया उस्तरा
देहरादून/ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2013 06:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली बात पर अपने दोस्त को उस्तरा मारने की घटना राजधानी देहरादून में सामने आई है। चंदरनगर नगर में एक युवक ने अपने की दोस्त नही मानी तो उसके दोस्त ने उसको उस्तरे से बुरी तरह घायल कर दिया।
विज्ञापन
लहूलुहान हालत में उसे दून अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहीं हमलावर युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसको पकड़ने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
चंदरनगर नगर में जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के पास राहुल का सैलून है। उसकी दुकान पर उसका पड़ोसी विनय अक्सर बैठा रहता था। शुक्रवार शाम को भी दोनों बैठकर हंसी-मजाक कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इस कदर बड़ गया कि दोनों की आपस में मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
इसी बीच राहुल ने अपनी दुकान से उस्तरा उठा लिया और विनय पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। जख्मी होकर विनय गिर गया। जबकि शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे। यह देखकर राहुल भाग गया। सूचना पर लक्खीबाग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और विनय को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने देर रात को राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।