फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Killer father daughter murder Horrible story Charge sheet filing

नशे में धुत्त बाप ने सात साल की बेटी को दी बेहोशी की दवा, फिर चाकू से कर दिए ताबड़तोड़ वार

Tue, 25 Sep 2018 08:00 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 25 Sep 2018 08:00 AM IST
विज्ञापन
Killer father daughter murder Horrible story Charge sheet filing
murder

सात साल की बेटी को मौत के घाट उतारने वाले पिता विक्टर डेनियल थॉमस के खिलाफ रायपुर पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी की दूसरी पत्नी के खिलाफ भी साक्ष्य छिपाने के आरोप में चार्जशीट मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में दाखिल की है। 

विज्ञापन


बता दें कि गत 17 अप्रैल को रायपुर थाना क्षेत्र की एमडीडीए कॉलोनी में यह हत्याकांड सामने आया था। पुलिस के अनुसार विक्टर डेनियल थॉमस ने दो शादियां की थीं। उसकी पहली पत्नी शिवानी से तीन बेटियां एंजिला (11), एलिना (7) और अबी (2) थीं। जबकि दूसरी पत्नी माही से उसे कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन


वह दोनों पत्नियों व बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। विक्टर शराब पीने का आदी थी, जिससे उसकी पहली पत्नी शिवानी खासी नाराज रहती थी। एक दिन वह बच्चों को उसके पास छोड़कर चली गई, जिसकी उसने रायपुर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। शिवानी जब काफी दिनों तक घर नहीं लौटी तो उसने तीनों बच्चों को मारने की योजना बना ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में मौजूद खून उसकी बेटी एलिना का ही था

गत 16 अप्रैल की रात में उसने घर में नूडल्स बनाए और उसमें नशीला पदार्थ डालकर सभी बच्चों व माही को खिला दिए। सभी बच्चे नशे में हो गए, लेकिन इसी बीच एलिना मां को याद कर जोर जोर से रोने लगी।

इस पर विक्टर गुस्सा हो गया और उसने चाकू से एलिना का गला रेतकर मार डाला। पुलिस के अनुसार जिस वक्त घटना हुई विक्टर की दूसरी पत्नी माही होश में थी। इसके बाद उसने रायपुर के जंगल में एलिना का शव फेंक दिया। अगले दिन संदेह के आधार पर जब एक पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी तो पूरा मामला खुल गया। 

सीओ डालनवाला जया बलोनी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में फोरेंसिक जांच भी कराई, जिसमें साबित हुआ कि घर में मौजूद खून उसकी बेटी एलिना का ही था। पुलिस जांच में सामने आया कि एलिना का शव ठिकाने लगाने में माही का भी हाथ है।

सभी जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने विक्टर डेनियल के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या), आईपीसी 201 (साक्ष्य छिपाने) और आईपीसी 328 (खाने में जहर देना) के आरोप में चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की है। जबकि इस मामले में उसका साथ देने के आरोप में माही डेनियल को आईपीसी 201 (साक्ष्य छिपाने) और आईपीसी 120 (आपराधिक षड्यंत्र रचने) का आरोपी बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed