फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kidnapping of girl child uttarakhand.

60 हजार के लिए मासूम को किया किडनैप, गिरफ्तार

Sun, 08 Mar 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Sun, 08 Mar 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
kidnapping of girl child uttarakhand.

उत्तराखंड के रूद्रपुर में दो साल की बच्ची का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, बच्ची को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि रंपुरा वार्ड नंबर छह निवासी मुकेश कुमार की दो साल की पुत्री स्वाति शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच किराये पर कमरा लेने के बहाने आए बरेली महेशपुरा, सीबीगंज निवासी नरेंद्र मौर्या उनकी बेटी स्वाति को चिप्स दिलाने के बहाने दुकान ले गया।
विज्ञापन


जब काफी देर तक नरेंद्र और स्वाति नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। देर शाम मुकेश के मोबाइल पर नरेंद्र ने कॉल कर बताया कि यदि उन्हें उनकी पुत्री सही सलामत चाहिए तो 60 हजार रुपए का इंतजाम कर ले।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरणकर्ता के चंगुल से सुरक्षित लौटी मासूम

kidnapping of girl child uttarakhand.

अपहरणकर्ता ने पुलिस को खबर करने पर मासूम को जान से मारने की धमकी दी। इस बीच वह रुपयों के लिए लगातार मुकेश से बात करता रहा। पुत्री की जान खतरे में देख मुकेश ने हिम्मत कर पुलिस को सूचना दी।

रविवार सुबह अपहरणकर्ता नरेंद्र ने मुकेश को फोन कर कहा कि रुपयों का इंतजाम कर वह ब्लॉक स्थित कामकाजी महिला छात्रावास के पास पहुंचे। इसका पता चलते ही पुलिस ने ब्लॉक क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, उसके कब्जे से स्वाति को भी बरामद कर लिया।

टीम को 7500 का इनाम
डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल ने बच्ची को बरामद करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपए और एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने 2500 रुपए इनाम देने की घोषणा की है। टीम में कोतवाल जेसी पाठक, एसएसआई आरसी मखौलिया, रंपुरा चौकी इंचार्ज अशोक धनकड़, एसआई वीरेंद्र रमोला, एसओजी प्रभारी मदन मोहन जोशी, कांस्टेबल हितेंद्र वर्मा, रंजन बृजवासी, नारायण सिंह, फिरोज, यामिन, बबलू गोस्वामी, राकेश मलकानी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed