{"_id":"0b98c5597d6e429e64fa76439c1d5a54","slug":"kidnap-students-found-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून से किडनैप लॉ का छात्र रुड़की में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दून से किडनैप लॉ का छात्र रुड़की में मिला
रुड़की/ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2013 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के छात्र को अपहरण कर ले जा रहे बदमाश बेलड़ा के पास उसे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस की सूचना पर छात्र के परिजन रुड़की पहुंच गए। पुलिस ने युवक को परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
उसे कुछ पता नहीं चला
मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाने के चलसिया गांव के हर्षवर्धन सिंह का 19 वर्षीय बेटा कीर्ति मसूरी रोड स्थित आईएमएस में लॉ प्रथम वर्ष का छात्र है। बृहस्पतिवार सुबह कीर्ति अपने कालेज की पार्किंग के पास खड़ा था। इसी दौरान उसके सामने आकर एक कार रुकी और उसमें सवार लोगों ने कैंपटीफॉल का रास्ता पूछा। इसी बीच एक व्यक्ति ने कीर्ति के मुंह पर तौलिया लपेटकर उसे कार के अंदर बिठा लिया। इसके बाद उसे कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
शाम के समय कीर्ति ने खुद को रुड़की में सड़क किनारे पाया। सिविल लाइंस रुड़की के एसएसआई नरेश चौहान ने बताया कि ईद को लेकर जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। बेलड़ा के पास भी चेकिंग चल रही थी। उन्होंने बताया कि संभवत पुलिस को देखकर बदमाशों ने छात्र को छोड़ दिया और खुद फरार हो गए होंगे। उन्होंने बताया कि छात्र को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
गांव में कुछ लोगों के साथ रंजिश
छात्र के पिता ने गांव में कुछ लोगों के साथ रंजिश होने की बात बताई है। उन्होंने आशंका जताई कि शायद रंजिश रखने वालों ने ही बेटे के अपहरण का प्रयास किया होगा। छात्र के पिता ने बताया कि 2003 में उन पर बम फेंककर और 2010 में वाहन चढ़ाकर मारने की कोशिश की गई। कोतवाल जसवीर सिंह पुंडीर ने बताया कि इसकी जानकारी राजपुर पुलिस को दे दी गई है। अब आगे की कार्रवाई दून पुलिस करेगी।
खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें