फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kashmiri student objectionable comments for soldiers on facebook 

आजम खां के बाद अब इस कश्मीरी छात्र ने की सैनिकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी, हंगामा

Fri, 30 Jun 2017 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 Jun 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
Kashmiri student objectionable comments for soldiers on facebook 

सपा नेता आजम खां के भारतीय सैनिकों पर विवादित टिप्पणी का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि देहरादून में भी सैनिकों के प्रति अभद्र पोस्ट वायरल होने से गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन


यह पोस्ट एक आईटीएम कालेज में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्र ने की है। इसके विरोध में डीएवी कालेज के छात्रों ने संबंधित कॉलेज पहुंच कर प्रदर्शन किया। वहीं कालेज प्रशासन ने कश्मीरी छात्र को कालेज से बाहर कर दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा का छात्र शफी उर्फ जॉन मीर देहरादून के आईटीएम कालेज से बीएससी (आईटी, फोर्थ सेमिस्टर) कर रहा है। जॉन मीर पर आरोप है कि उसने कश्मीर में उपद्रवियों और सैनिकों के बीच संघर्ष का एक वीडियो फेसबुक पर वायरल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो 27 जून को वायरल हुआ था। वीडियो वायरल करने के साथ जॉन मीर ने सैनिकों पर अभद्र टिप्पणी की और कश्मीर से सैनिकों को खदेड़ने की बात लिखी है।

इसके अलावा वायरल पोस्ट में सैनिकों के प्रति कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। टिप्पणी करने वाले सभी कश्मीरी हैं। इनमें देहरादून के तीन छात्र भी शामिल हैं।

छात्र को कॉले से न‌िकाला

Kashmiri student objectionable comments for soldiers on facebook 
फेसबुक

 इधर, डीएवी छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में कई छात्र सुबह साढ़े ग्यारह बजे आईटीएम पहुंच गए और जॉन को तत्काल कालेज से निकालने और उसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इस दौरान आक्रोशित छात्रों ने कुर्सियां पटकनी शुरू कर दीं। सूचना पर पुलिस और एलआईयू की टीमें पहुंच गईं। एलआईयू के मुताबिक जॉन मीर की आईडी से वायरल पोस्ट से शहर में असहजता हुई।

कालेज के प्राचार्य निशांत थपलियाल ने बताया कि जॉन मीर को कालेज से निकाल  दिया गया है। वायरल पोस्ट पर टिप्पणी करने वाले छात्रों को भी चिह्नित किया जा रहा है।

डीएवी के छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार के मुताबिक बिंदाल पुलिस चौकी मेें जॉन मीर के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।

​शुक्रवार को एसएसपी से मुलाकात कर आरोपी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने के साथ राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त छात्रों को चिह्नित करने की मांग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed