फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   job fraud arrested in dehradun.

विदेश में नौकरी के नाम पर लगाया तीन करोड़ का चूना

Wed, 12 Aug 2015 12:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 12 Aug 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
job fraud arrested in dehradun.

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 130 अभ्यर्थियों से करीब तीन करोड़ रुपए वसूलने वाले गिरोह के तीन धंधेबाजों को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि लखनऊ का रहने वाला सरगना अभी फरार है।

विज्ञापन


आरोपियों के पास से नकदी के अलावा एटीएम कार्ड आदि बरामद हुए हैं। गैंगस्टर के तहत कार्रवाई कर आरोपियों द्वारा अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने बताया कि बसंत विहार थाना क्षेत्र के हेमकुंज विजय पार्क में स्टार ग्लोबल के नाम से राकेश सिन्हा उर्फ चौधरी सुहेल अख्तर द्वारा ऑफिस खोला गया था, जिसमें तीन और सहयोगी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके द्वारा बेरोजगारों को सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, दुबई में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नौकरी का झांसा दिया गया। दुबई भेजने के लिए 60 हजार और सिंगापुर आदि के लिए ढाई-ढाई लाख रुपए लिए गए। करीब 130 अभ्यर्थियों से रकम वसूली गई।

फर्जी वीजा बनवाकर बाकायदा हवाई जहाज के टिकट भी बुक करा दिए गए। टिकट लेकर अभ्यर्थी दिल्ली पहुंच गए, लेकिन उनके टिकट रद्द करा दिए गए। पीड़ित हेमंत थापा की तरफ से आठ अगस्त को थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया।

सहायक पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह मीणा की अगुवाई में कबूतरबाजों की धरपकड़ के लिए टीम बनाई गई। दिल्ली के कनाटप्लेस से राकेश सिन्हा के साथी मोहम्मद अबुललैस उर्फ मलिक गौतमपुरी, दिल्ली, राहुल बरुवा उर्फ रणबीर प्रताप सिंह निवासी राजस्थान और हेमंत नेगी निवासी नकरौंदा, डोईवाला को गिरफ्तार किया गया। इन चारों द्वारा यह जालसाजी की गई थी।

सहायक पुलिस अधीक्षक मीणा ने बताया कि उत्तराखंड के अलावा मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और मेरठ के बेरोजगार भी ठगी का शिकार हुए हैं। आरोपियों द्वारा मोबाइल नंबर, खाते आदि सब फर्जी पते पर खोले गए थे। रकम वसूलने के बाद यह लोग गायब हो गए थे।

काफी प्रयासों के बाद उनकी गिरफ्तारी हो सकी। खाते सीज करने के साथ उनके पास से 1 लाख 64 हजार रुपए की नकदी बरामद हुई है। आईजी गुंज्याल के मुताबिक गिरोह का सरगना राकेश सिन्हा मोटी रकम लेकर फरार है।


उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया जा रहा है। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस टीम में शामिल एसओ ओमबीर रावत, इंद्रा नगर चौकी प्रभारी बलदेव सिंह को पांच-पांच हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की।

एसएसपी पुष्पक ज्योति ने बताया कि बीस हजार रुपये के ईनाम के लिए डीजीपी को संस्तुति भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed