फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jewelry theft from bank locker

बैंक लॉकर से गहने गोल, मैनेजर पर केस

Sat, 01 Feb 2014 04:12 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Feb 2014 04:12 PM IST
विज्ञापन
jewelry theft from bank locker
इलाहाबाद बैंक के लॉकर से रिटायर्ड कर्नल के लाखों रुपए के गहने चोरी हो गए। कर्नल ने शहर कोतवाली में बैंक के शाखा प्रबंधक पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने छानबीन के लिए बैंक अफसरों से भी संपर्क साधा है।
विज्ञापन


पौंधा के रहने वाले रिटायर्ड कर्नल आरके सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ माह पहले इलाहाबाद बैंक की गांधी रोड शाखा में लॉकर लिया था। इसमें उन्होंने गहने रखे थे।
विज्ञापन


लॉकर खोला तो गहने गायब
16 जनवरी को लॉकर खोलकर देखा तो वहां से सोने के पांच नेकलेस, बालियां, अंगूठी और एक मोती का नेकलेस गायब था। कर्नल के मुताबिक, गहने बैंक की बेइमानी से गायब हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नल सिंह कई दिन से केस दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस के चक्कर काट रहे थे। एसएसपी केवल खुराना ने शहर कोतवाली पुलिस को केस दर्ज कर मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।


‘मामला हमारे संज्ञान में भी आया है। तकनीकी रूप से यह संभव भी नहीं है। लॉकर की एक चाबी बैंक और एक चाबी ग्राहक के पास होती है। दोनों चाबियां लगाने पर ही लॉकर खुल पाता है। हम पर लगाए आरोप बेबुनियाद हैं।’
-एके श्रीवास्तव, शाखा प्रबंधक इलाहाबाद बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed