{"_id":"1fbd7c5f04d1a8913d6d05b121e7cede","slug":"jail-to-corrupt-clerk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 रुपए ली थी घूस, मिली एक साल की जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
500 रुपए ली थी घूस, मिली एक साल की जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 11 Oct 2014 06:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच सौ रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए देहरादून के जिला उद्योग केंद्र के लिपिक को अदालत ने नौ साल बाद दोषी करार देते हुए एक साल की कैद और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। लिपिक पर आरोप था कि उसने लोन की फाइल बैंक भेजने के लिए रिश्वत मांगी थी। मामला जुलाई वर्ष 2005 का है।
विज्ञापन
फाइल भेजने के लिए लिए रूपए
अभियोजन पक्ष के अनुसार जिला उद्योग केंद्र में लिपिक पद पर कार्यरत पट्टी बूंगी तहसील धुमाकोट एवं हाल अजबपुर खुर्द निवासी पृथ्वीपाल सिंह रावत ने बुटिक खोलने के लिए एक युवती की 80 हजार रुपये की लोन की फाइल बैंक भेजने के लिए पांच सौ रुपये की रिश्वत ली।
विज्ञापन
इसकी शिकायत युवती ने एसएसपी (सतर्कता) से कर दी। इसके बाद आरोपी को 500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।
आठ गवाह हुए पेश
विशेष न्यायाधीश प्रीतू शर्मा की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने आठ गवाह पेश किए। अदालत ने लिपिक को दोषी पाते हुए अलग-अलग धाराओं में एक-एक साल की कैद और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अदालत ने कहा कि दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी।
विज्ञापन
चक्कर लगाती रह गई युवती
बुटिक खोलने के लिए जिला उद्योग केंद्र से बबीता का 80 हजार का लोन मंजूर हुआ था। केंद्र से बताया गया था कि दस दिन बाद यूको बैंक से लोन मिल जाएगा। युवती बैंक पहुंची तो बताया गया कि केंद्र से फाइल बैंक ही नहीं पहुंची है।