फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jaharkhurani in train

ऐसे दोस्तों से बचकर रहिए, लूट लेंगे

Sun, 27 Jul 2014 11:54 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sun, 27 Jul 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
jaharkhurani in train

दिल्ली से वापस अपने घर लौट रहे पौड़ी के एक युवक ने ट्रेन में दोस्ती क्या की अपना सब कुछ लुटा बैठा। बदमाशों ने दोस्ती गांठने के लिए खुद को रुद्रप्रयाग का बताया और नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर नकदी, मोबाइल और घरेलू सामान उड़ा दिया।

विज्ञापन


युवक रविवार सुबह संयुक्त रोडवेज बस अड्डा परिसर में बेसुध मिला। 108 एंबुलेंस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर शाम तक परिजन अस्पताल पहुंचे।
रुद्रप्रयाग का बताकर गांठी दोस्ती

पुलिस के मुताबिक बिजेंद्र सिंह (36) पुत्र जोत सिंह निवासी ग्राम खोला, जिला पौड़ी गढ़वाल, दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं। शनिवार रात गांव आने के लिए वे करीब नौ बजे आईएसबीटी दिल्ली से उत्तराखंड रोडवेज की बस में ऋषिकेश के लिए सवार हुए।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती बिजेंद्र ने बताया कि बस में एक सहयात्री ने खुद को रुद्रप्रयाग का बताकर दोस्ती गांठी। रास्ते में ढाबे पर बस रुकी तो वह कोल्डड्रिंक की बोतल ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोल्डड्रिंक में नशा मिलाकर लूटा
बिजेंद्र के मुताबिक कोल्ड ड्रिंक का ढक्कन खोल दो घूंट पीने के बाद उन्होंने बोतल सहयात्री को दे दी। इसके बाद क्या हुआ उन्हें कुछ नहीं पता।

आंख खुली तो खुद को अस्पताल में पाया। बताया कि उनके पास से साढ़े छह हजार नकद, मोबाइल फोन और सामान से भरा बैग गायब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed