फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IPL player want ransom from share broker

रंगदारी मांग रहा है IPL का यह खिलाड़ी!

Sun, 09 Mar 2014 08:09 AM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 09 Mar 2014 08:09 AM IST
विज्ञापन
IPL player want ransom from share broker
देहरादून में शेयर ब्रोकर निखिल गोयल से रंगदारी मांगने के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


जिस नंबर से शेयर ब्रोकर  को धमकी भरे फोन आ रहे थे। उसे ट्रेस करने से पता चला है कि इस मामले में एक आईपीएल खिलाड़ी भी शामिल है।

फोन करने वाले ने निखिल से दो करोड़ रुपए की मांग की थी और न देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। डालनवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। एक आरोपी को पुलिस और एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

अनुज रह चुका है आईपीएल टीम का खिलाड़ी

IPL player want ransom from share broker

पुलिस द्वारा नंबर को ट्रेस करने से पता चला कि जिस नंबर से रंगदारी के लिए कॉल किया गया था। वह नंबर यतेंद्र चौधरी पुत्र वेद पाल निवासी थाना भवन शामली हाल निवासी मुजफ्फरनगर का था।

निखिल से पैसे एंठने का प्लान
यतेंद्र को पुलिस और एसओजी की टीम ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि उसने, अनुज और साठू निवासी बागपत के साथ मिलकर निखिल से पैसे एंठने का प्लान बनाया था।

साठू निखिल का रिश्तेदार है और उसे पता था कि निखिल के पास काफी रूपए पैसे हैं। इसके साथ ही उसने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि अनुज हैदराबाद कि आईपीएल टीम से खेल चु‌का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था मामला

IPL player want ransom from share broker

शेयर ब्रोकर निखिल को आए फोन में बदमाशों ने खुद को जेल में बंद बताते हुए ब्रोकर को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी थी। एसओजी की जांच के बाद पुलिस ने केस किया है।

मूलत: मुजफ्फरनगर निवासी और दून में मोहिनी रोड पर रह रहे शेयर ब्रोकर निखिल गोयल ने एसएसपी अजय रौतेला से शिकायत की थी। बताया था कि उन्हें अलग-अलग मोबाइल नंबर से धमकी दी जा रही है।

धमकी देने वाले ने खुद को मुजफ्फरनगर की जेल में बंद और अपने गुर्गों को रुड़की जेल में बंद बताया था। उसने दस लाख रुपये की मांग करते हुए निखिल को परिवार समेत मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन

एसएसपी ने एसओजी को जांच सौंपी

IPL player want ransom from share broker

शिकायत पर एसएसपी ने एसओजी को जांच सौंपी थी। पता चला कि जिन नंबरों से फोन किए गए, वे मुजफ्फरनगर के हैं। पुलिस ने शुक्रवार को मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया।

आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम मुजफ्फरनगर रवाना हो गई थी। एसओजी ने इन्हें सर्विलांस पर लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed