फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   informe police before go somewhere

बाहर जाएं तो पुलिस को बताएं, नहीं तो होगा यह हाल

Sat, 12 Oct 2013 07:29 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 12 Oct 2013 07:29 PM IST
विज्ञापन
 informe police before go somewhere

राजधानी दून में एक ठेकेदार के घर से लाखों रुपयों के आभूषण और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। नेहरू कालोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एमडीडीए ठेकेदार सुशील गुप्ता कुछ दिन पहले ही अपने बेटे के पास गाजियाबाद गए थे। उनके राजीव नगर स्थित घर के एक हिस्से में निजी संस्थान संचालित होता है। गत 10 अक्टूबर को संस्थान के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन


संस्थान संचालक ने गुप्ता को फोन पर बताया कि उनके घर के भी ताले टूटे हैं। सूचना मिलते ही गुप्ता देहरादून पहुंचे। गुप्ता ने पुलिस को बताया कि घर से तीन तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी और 80 हजार रुपए कैश के अलावा गुल्लक में रखे लगभग तीन हजार रुपए भी गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आउट ऑफ स्टेशन जाएं तो पुलिस को जरूर बताएं
आउट ऑफ स्टेशन जा रहे हैं तो पुलिस थाने में सूचना देकर जाएं। इसका फायदा यह होगा कि जब तक आप घर से बाहर रहेंगे। आपका घर पुलिस की निगरानी में रहेगा। एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र ने बताया जागरूकता से चोरियां रोकी जा सकती हैं। पुलिस के पास बंद घरों की जानकारी हो तो वहां पर गश्त बढ़ा दी जाएगी। बीट पुलिस की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed