फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Illiterate youth master of atm hacking caught in dehradun

अंगूठा छाप मगर बेहद शातिर है ये एटीएम हैकर, मिनटों में लगाता है लाखों की चपत, इंटरनेट का है 'मास्टर'

Tue, 25 Sep 2018 01:34 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 25 Sep 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
Illiterate youth master of atm hacking caught in dehradun
atm hackers

देहरादून में पकड़ा गया एटीएम हैकिंग का मास्टर अनपढ़ है। जी हां, जानकर थोड़ा अजीब जरूर लगेगा लेकिन ये सच है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में से संदीप नाम का युवक अनपढ़ है। मगर यही सबसे ज्यादा शातिर बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


अनपढ़ होने के बावजूद वह इंटरनेट का इस्तेमाल बखूबी जानता है। इंटरनेट से ही उसने तमाम तकनीकों को सीखा है। इसके अलावा जहींद्र स्नातक, विशाल बीए की पढ़ाई कर रहा है और पंकज सातवीं पास है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि, बरामद हुई कार आरोपियों ने बैंक से ऋण लेकर खरीदी थी। इसकी किश्त 14 हजार रुपये महीना है। किश्त को भी वे ठगी के पैसों से ही भरते हैं। आरोपियों के पास से जो पैसे बरामद हुए हैं वे भी इसी किश्त के लिए इकट्ठा किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दूसरे नाम से गया था पहले भी जेल, होगा मुकदमा 

वहीं, इनका हैकिंग का एक नया ही तरीका है। यह फेवीक्विक से एटीएम के बटन को जाम कर यह पूरा खेल करते हैं। एटीएम कार्ड बदलकर व अन्य तरीकों से ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपियों के पास से कुल 14 हजार रुपये नगद और एक कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार कई राज्यों में सक्रिय इस गिरोह में 20 से 25 लोग शामिल हैं। ये सभी आरोपी अलग-अलग जगहों पर विभिन्न तरीकों से घटना को अंजाम देते थे।

दूसरे नाम से गया था पहले भी जेल, होगा मुकदमा 
एटीएम फ्रॉड में पुलिस के हत्थे चढ़ा संदीप पहले भी क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने पकड़ा था। उस वक्त उसने अपना नाम पवन बताया था। पुलिस ने उसे इसी नाम से जेल भेजा। यही नहीं न्यायालय में उसने पवन नाम से जमानत अर्जी लगाई, जिस पर उसे जमानत भी मिल गई। पुलिस संदीप के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी भी कर रही है। 




 

फौजी की पत्नी का एटीएम कार्ड बदलकर ठगी 

राजधानी में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी का एक और मामला सामने आया है। इस बार ठगी का शिकार एक फौजी की पत्नी हुई है, जिनके खाते से ठगों ने 84 हजार रुपये उड़ा लिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार पुष्पा शर्मा पत्नी जोगेंद्र शर्मा स्मिथनगर में रहती हैं। जोगेंद्र सेना में हैं। एसओ प्रेमनगर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि रविवार शाम को पुष्पा शर्मा दशहरा ग्राउंड के यूनियन बैंक एटीएम से पैसे निकालने गईं थीं। उन्होंने एटीएम कार्ड स्वाइप किया, लेकिन मशीन हैंग हो गई। इस पर पीछे खड़े एक व्यक्ति ने उनसे मदद का आग्रह किया तो उन्होंने उसे एटीएम कार्ड दे दिया।

इस पर उसने महिला को पांच हजार रुपये निकालकर दिए और एटीएम कार्ड दे दिया। इसके बाद पुष्पा शर्मा जब घर पहुंची तो उनके फोन पर खाते से रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। पुष्पा के खाते से 84745 रुपये निकाल लिए गए। नेगी ने बताया कि पुलिस टीम ने एटीएम कक्ष में सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed