फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband threw acid on wife.

हुआ झगड़ा तो पत्नी पर फेंक दिया तेजाब

Sun, 10 Jan 2016 02:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 10 Jan 2016 02:56 PM IST
विज्ञापन
husband threw acid on wife.

रुड़की में पति पत्नी के झगड़े में विवाहिता पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। मायके वालों ने प्रॉपर्टी कारोबारी दामाद पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर भी दी। वहीं झगड़े के पीछे तलाक की चर्चाएं भी हैं। पुलिस मेडिकल कराते हुए छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


पुरानी तहसील चौकी क्षेत्र के एक प्रॉपर्टी डीलर की शादी करीब 12 साल पहले शहर में हुई थी। शनिवार को पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। मारपीट व तेजाब फेंकने की सूचना पर मायके वाले भी बेटी की ससुराल पहुंच गए। इसके बाद बेटी को लेकर कोतवाली गंगनहर में तहरीर दी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि दामाद ने उनकी बेटी के साथ मारपीट कर तेजाब फेंका है।
विज्ञापन


गनीमत रही कि तेजाब चेहरे पर नहीं गिरा। कपड़ों पर तेजाब गिरने से विवाहिता कई जगह से झुलस गई। मायके वालों ने आरोप लगाया कि उनका दामाद शादी के बाद से ही दहेज की मांग करता आ रहा है। मायके से मंगाई गई रकम न लाने पर शनिवार को मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं ऐसी चर्चाएं भी पुलिस तक पहुंची कि पति पत्नी के बीच झगड़ा तलाक को लेकर हुआ। बताया गया है कि प्रॉपर्टी डीलर ने तीन मर्तबा तलाक बोल दिया। जिसके बाद मायके वालों के पहुंचने पर हंगामा और बढ़ गया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed