फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   husband manu saty in mussoorie before murder.

महिला जज हत्याकांड में नया खुलासा, वारदात से पहले मसूरी आया था मनु

Thu, 13 Oct 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 13 Oct 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
husband manu saty in mussoorie before murder.
प्रतिभा के साथ मनु - फोटो : file photo

कानपुर में हुई महिला जज प्रतिभा गौतम की हत्या के तार मसूरी से भी जुड़े हो सकते हैं। कत्ल से पहले पति मनु अभिषेक के तीन अन्य साथियों के साथ मसूरी के एक होटल में ठहरने की बात सामने आने के बाद पुलिस की जांच यहां भी केंद्रित हो गई है।

विज्ञापन


होटल के रजिस्टर में सिर्फ मनु अभिषेक का नाम और दिल्ली का पता दर्ज है। तीन अन्य साथी कौन थे, इसका कोई उल्लेख नहीं है। मसूरी पुलिस ने बुधवार शाम होटल पहुंचकर काफी देर माथापच्ची की, लेकिन कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला। उधर, कानपुर पुलिस के भी बृहस्पतिवार को जांच के लिए यहां पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कानपुर पुलिस महिला जज प्रतिभा गौतम की हत्या में पति मनु अभिषेक की गिरफ्तारी के बाद साक्ष्य संकलन में जुटी है। पुलिस की जांच पड़ताल में कत्ल की वारदात से पहले मनु अभिषेक के तीन दिन तक मसूरी में रहने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मसूरी के होटल में तीन साथियों संग रुका था

husband manu saty in mussoorie before murder.
पति मनु अभिषेक के साथ प्रतिभा - फोटो : file photo

यह मामला संज्ञान में आने के बाद मसूरी पुलिस भी सक्रिय हो गई। इंस्पेक्टर डीबीडी जुयाल ने बुधवार शाम को माल रोड स्थित होटल पहुंचकर मनु अभिषेक के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस के मुताबिक मनु अभिषेक तीन अन्य साथियों के साथ पांच अक्तूबर की पूर्वाह्न में मसूरी के कृष्णा होटल पहुंचे थे और सात की सुबह होटल से चले गए थे।

होटल के रजिस्टर में मनु अभिषेक पुत्र एससी राजन के नाम के साथ दिल्ली का पता दर्ज है। मनु ने अपनी आईडी भी होटल तंत्र को उपलब्ध कराई थी। रजिस्टर के कालम में पर्यटकों की संख्या में चार दर्ज हैं, लेकिन उनके नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह सब पुरुष बताए गए हैं।

मसूरी पुलिस ने मनु अभिषेक और उसके साथियों की दिनचर्या के बारे में जानकारी भी ली। पुलिस सूत्रों की माने तो बृहस्पतिवार को कानपुर पुलिस भी मसूरी आकर जांच पड़ताल कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed