पत्नी को फोन करते देख भड़के पति ने फाड़ा पत्नी का सिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में पत्नी को फोन करते देख भड़के पति ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। अस्पताल में भर्ती महिला कोमा में है।
पुलिस ने बेटी की तरफ से मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट से जेल भेज दिया गया।
पटेलनगर थाना क्षेत्र के सेवला कला में माली का काम करने वाला राकेश कुमार पत्नी रेखा और बच्चों संग रहता है। दंपति में अकसर झगड़ा होता था।
108 की मदद से रेखा को लाए अस्पताल
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे राकेश कुमार नशे में धुत घर आया और पत्नी से मारपीट करने लगा।
इस दौरान उसने पास रखी कुल्हाड़ी रेखा के सिर पर दे मारी। रेखा लहूलुहान होकर गिर गई तो राकेश भाग निकला।
परिजनों ने 108 की मदद से रेखा को दून अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन पुलिस को दोपहर बाद घटना की जानकारी मिली। पुलिस अस्पताल पहुंची लेकिन रेखा के कोमा में होने के कारण उसके बयान नहीं लिए जा सके।
आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
एसएसआई नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि रेखा ने फोन पर एक परिचित से बात की थी।
राकेश का उस व्यक्ति से कुछ दिन पूर्व विवाद हो गया था। उसने पत्नी को उसी व्यक्ति से फोन पर बात करते सुना तो भड़क गया।
विवाद के बाद हमला कर डाला। मामले में राकेश की 15 वर्षीय बेटी सोनी ने पिता के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।