फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband gave electric shock to his wife for not do abortion

गर्भपात न कराने पर ससुरालियों ने बहु को बंद कमरे में दी ऐसी सजा, पढ़कर आंसू रोक नहीं पाएंगे

Fri, 06 Oct 2017 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर Updated Fri, 06 Oct 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
husband gave electric shock to his wife for not do abortion

दहेज न देने और गर्भपात न कराने पर कोई इतना निर्दयी हो सकता है ये आप कभी सोच भी नहीं सकते। बहु ने गर्भपात कराने से मना किया तो ससुरालियों ने बहु को बंद कमरे में ऐसी सजा दी जिसे पढ़कर आप भी अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे।

विज्ञापन


दहेज में गाड़ी व दो लाख रुपए की मांग पूरी न करने पर ससुराल वालों ने विवाहिता का भ्रूण परीक्षण कराकर पहले तो गर्भपात कराने की कोशिश की दिया और फिर उसे कमरे में बंधक बनाकर बिजली का करंट लगाकर हत्या की कोशिश की। विवाहिता के परिजनों ने महिला हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करायी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के  दाबकी गांव निवासी एक महिला ने महिला हेल्पलाइन में शिकायत कर बताया कि उसकी शादी चार दिसंबर 2016 को खानपुर निवासी एक युवक के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि शादी के समय उसके परिवार वालों द्वारा अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया गया था। लेकिन उसके ससुराल वाले शादी के बाद से ही उसके परिवार वालों से गाड़ी व दो लाख रुपए की मांग कर रहे थे  महिला का आरोप है कि उसके परिवार वालों द्वारा इससे असमर्थता जता देने पर उसके ससुराल वालो ने उसे तभी से परेशान करना शुरू कर दिया था।

husband gave electric shock to his wife for not do abortion

महिला का कहना है कि वह आठ माह की गर्भवती है तथा उसके ससुराल वालों ने उसे रुड़की के एक नर्सिंग होम में ले जाकर उसका भ्रूण परीक्षण । जांच में लड़की होने का पता चलने पर उसका जबरन उसका गर्भपात कराने की भी कोशिश की।

लेकिन उसके इंकार कर देने पर उसके ससुराल वालों ने उसे विगत दो अक्टूबर को घर के एक कमरे में बंधक बनाकर बिजली का करंट लगाकर उसकी हत्या करने का भी प्रयास किया।

महिला का आरोप है कि उसने किसी तरह पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी तथा पुलिस के मौके पर पहुंचने पर उसके परिवार वाले भी मौके पर पहुंचे तब वह ससुराल वालों के बंधन से मुक्त हुई।

महिला ने इस बाबत महिला हेल्पलाइन में शिकायत कर ससुराल वालों के खिलाफ  कार्रवाई किए जाने की मांग की है। दूसरी ओर खानपुर एसओ राजीव कुमार चौहान का कहना है कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed