फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband does unnatural sex with wife.

हवस के लिए पति ने नवविवाहिता संग की घिनौनी करतूत

Mon, 14 Sep 2015 08:14 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 14 Sep 2015 08:14 AM IST
विज्ञापन
husband does unnatural sex with wife.

रुड़की में अपनी हवस पूरी करने के लिए पति ने अपनी पत्नी संग ऐसी घिनौनी करतूत कर डाली कि उसे जेल जाना पड़ा।

विज्ञापन


यहां पति के बार-बार अप्राकृतिक संबंध बनाने से परेशान एक नवविवाहिता थाने पहुंच गई। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया तो उसने अपना गुनाह भी कुबूल कर लिया।

इसके बाद ससुराल पक्ष ने मायके वालों को समझा बुझाकर समझौते का प्रयास भी किया। मगर नवविवाहिता और मायके वालों ने इनकार कर दिया।

मुजफ्फरनगर निवासी एक युवती की शादी बीते 29 अप्रैल को रुड़की के अमित से हुई थी। शादी के बाद से ही अमित पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता रहा। नई शादी होने के कारण पत्नी ने किसी को कुछ नहीं बताया। विरोध करने पर पति नहीं माना।

विज्ञापन

आपबीती सुनकर घरवाले हुए हैरान

husband does unnatural sex with wife.

शनिवार की रात आखिरकार पत्नी गंगनहर कोतवाली पहुंची और पति की करतूत पुलिस को बताई। पुलिस ने आरोपी पति को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पत्नी का मेडिकल भी कराया गया। कोतवाली पहुंचकर ससुराल वालों ने बहु की आपबीती सुनी तो वह भी हैरान रह गए।

रविवार की सुबह मायके वाले भी रुड़की आ गए। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ अप्राकृतिक संबंध बनाने का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बीच ससुराल व मायके वालों के बीच समझौते के प्रयास भी चले, मगर नवविवाहिता ने साफ इनकार कर दिया।

इस पर मायके वाले भी समझौते के लिए राजी नहीं हुए। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

डॉक्टर ने भी लगाई थी फटकार
नवविवाहिता ने पुलिस को बताया कि जन्माष्टमी की रात को उसकी तबियत खराब हो गई थी। मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट में लीवर पर सूजन पाए जाने पर डॉक्टर ने पति को फटकार लगाते हुए ऐसा न करने की हिदायत दी थी। मगर पति की हैवानियत नहीं रुकी। तंग आकर उसे पुलिस से गुहार लगानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed