फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   husband arrested in wife murder

भाभी संग अवैध संबंध छुपाने के लिए पति ने खेला खूनी 'खेल'

Wed, 31 Aug 2016 03:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गदरपुर/स्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, गदरपुर/स्वार Updated Wed, 31 Aug 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन
husband arrested in wife murder
हत्या

उत्तराखंड में गदरपुर के ग्राम झगड़पुरी में चार माह पूर्व ब्याह कर लाई गई युवती की ससुराल में हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


पुलिस को भटकाने के लिए ससुरालियों ने मामले को कथित तौर पर लूट के बाद हत्या का रूप दे दिया। हिरासत में लिए गए पति ने कबूला कि भाभी के साथ अपने अवैध संबंधों को छिपाने के लिए उसने शूटरों से पत्नी की हत्या करवा दी। पुलिस ने मामले में महिला के जेठ और ससुर को भी हिरासत में लिया है।

झगड़पुरी के वाहिद अली के बेटे मेहरबान का विवाह चार माह पहले रामपुर (यूपी) की स्वार तहसील के गांव मीरापुर निवासी नजाकत अली की बेटी फईमजहां के साथ हुआ था। मंगलवार सुबह मेहरबान अली ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर में सोया था।
विज्ञापन


बरामदे में पिता वाहिद अली और मां शफीकन सोई थी। करीब तीन बजे हथियारों से लैस दो नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए और उन्होंने पहले वाहिद और शफीकन को जगाकर बंधक बना लिया। इसके बाद मेहरबान के कमरे का दरवाजा खुलवाया। जैसे ही मेहरबान ने कमरे का दरवाजा खोला, बदमाशों ने तमंचे के बल उसे और उसकी पत्नी को भी बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बदमाश सेफ में रखे जेवरात और नगदी निकालने लगा। इस दौरान पत्नी फईमजहां के विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली फईम के सिर में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बकौल मेहरबान घटना के बाद बदमाश दीवार फांदकर फरार हो गए। उसके बाद बंधक परिवार के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, उन्होंने दरवाजा खोला।

घटना के खुलासे के लिए गठित की गई पुलिस की छह टीमें

husband arrested in wife murder
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

घटना की सूचना थाने में दी गई। सूचना पर एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले, एएसपी रुद्रपुर पंकज भट्ट, एएसपी काशीपुर कमलेश उपाध्याय, सीओ राजेश भट्ट, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट दयाल शरण सहित पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुट गई।

मामले का गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस की छह टीमें गठित कर दी गई। इसी बीच, मायके वाले भी पहुंच गए। उन्होंने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने हंगामा कर रहे मायकेवालों को जांचोपरांत कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले वाले शव अपने गांव ले गए। 

फईमजहां और मेहरबान अली के परिजन जब शव को दफनाने के लिए कब्रगाह पहुंचे तो फईमजहां के परिजनों ने मेहरबान के घरवालों से उनकी बेटी की मौत का कारण पूछते हुए मारपीट शुरू कर दी। कुछ संभ्रांत ग्रामीणों ने पिता-पुत्र को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। इस बीच स्वार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शव सुपुर्दे-खाक कराया। स्वार पुलिस से विवाद की सूचना मिलने पर एएसपी काशीपुर कमलेश उपाध्याय पुलिस बल के साथ मीरापुर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पत्नी को लग गई थी अवैध संबंधों की भनक

husband arrested in wife murder

इस पर मेहरबान अली ने कबूला कि उसने शूटरों से फईम की हत्या करवाई। हत्या के पीछे पति का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध होना बताया जा रहा है, जो मेहरबान की शादी से पहले से थे। शादी के बाद फईम को उसके पति के भाभी के साथ अवैध संबंधों की भनक लग गई। इस पर पति-पत्नी में कहासुनी भी हुई।

मेहरबान ने अपने अवैध संबंधों को बचाने और मामला खुलने के डर से फईम को रास्ते से हटाने की ठान ली। इसके बाद मेहरबान अली ने शूटर बुलाकर फईम जहां की हत्या करवा दी। घटना में मेहरबान के भाई रहमत अली के शामिल होने पर उसको भी हिरासत में लिया गया है। फिलहाल देर रात तक पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ में जुटी थी।

इस पूरे घटनाक्रम में प्रेस प्रसंग का मामला सामने आया है। इसकी जांच की जा रही है। पता चला है कि इस मामले में हत्यारोपी का अपनी भाभी के साथ शादी से पहले से ही प्रेम प्रसंग था। इसी आधार पर पुलिस जांच कर रही है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
- कमलेश उपाध्याय, एएसपी काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed