फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   human traficing for prostitution.

शादी का झांसा दे कराया देह व्यापार

Thu, 26 Mar 2015 12:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, सेलाकुई
ब्यूरो / अमर उजाला, सेलाकुई Updated Thu, 26 Mar 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
human traficing for prostitution.

मेरठ की एक महिला ने दून के लक्खनवाला निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के बाद देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक छानबीन के बाद आरोपी के खिलाफ मामले में मानव तस्करी की धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन


सेलाकुई पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से मेरठ की रहने वाली है और दिल्ली में काम करती थी। आरोप लगाया कि लक्खनवाला निवासी राजेश बहला-फुसला कर साथ ले आया। शादी का झांसा देकर कई बार दुराचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसे देह व्यापार के लिए जबरन कई लोगों के पास भेजा। थानाध्यक्ष यशपाल बिष्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोप सही मिलने पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपी को बुधवार सुबह घर से पकड़ा गया।

उड़ाई थी अपहरण की अफवाह
आरोपी ने करीब दो माह पहले पीड़िता को पत्नी बताकर उसके अपहरण की बात फैला दी थी। आरोपी ने आला पुलिस अधिकारियों तक को फोन घनघना दिए थे। पुलिस जांच में अपहरण जैसी कोई बात सामने नहीं आई थी। थानाध्यक्ष यशपाल बिष्ट ने बताया कि आरोपी से पीड़िता की कभी शादी नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed